Bigg Boss OTT 2 Anthem: बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने पिछले साल बिग बॉस ओटीटी रिलीज किया था। इस शो को पिछले साल करण जौहर ने होस्ट किया था। इस बार का बिग बॉस ओटीटी 2 सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करेंगे।
salman khan bigg boss ott (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- क्या मा बन चुकी हैं Dipika Kakar? शोएब इब्राहिम और एक्ट्रेस ने फैंस को सुनाई पूरी सच्चाई
शो के टीजर और प्रोमो के बाद मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 2 का एंथम रिलीज कर दिया है। शो के एंथम सॉन्ग में सलमान खान और रफ्तार नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
मेकर्स ने रिलीज किया बिग बॉस का नेशनल एंथम
प्रोमो में सलमान बताते हैं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 की थीम क्या होगी। इस सीजन में कई नई चीजें होंगी। जनता भी इस गेम का हिस्सा होगी। इस बार शो में लाइव टास्क होंगे। शो का एंथम सॉन्ग धमाल मचा रहा है। सलमान सॉन्ग में काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं। जनता की नजर घर के हर हिस्से में होगी। इतना ही नहीं ऑडियंस कंटेस्टेंट्स के साथ लाइव चैटिंग भी करेंगे।
वीडियो में सलमान और रफ्तार सॉन्ग पर हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। रफ्तार ने खुलासा किया है कि इस बार के बिग बॉस ओटीटी में क्या नया देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 जून 17 को ऑन एयर होगा। ये शो जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। दर्शक बिग बॉस ओटीटी को लेकर काफी एक्साइटेड है। फैजल शेख, मिस्टर फैजू, अंजिल अरोड़ा, पूजा गौर, आसिम रियाज समेत कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। मेकर्स ने अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट्स के नाम को कंफर्म नहीं किया है।
