टीवी मसाला

Yeh Rishta kya kehlata hai 9 june Episode spoiler alert: कायरव करेगा आरोही को शादी में आने से मना, कहानी में आएगा ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 10:38 AM IST

Yeh Rishta kya kehlata hai 9 june 2023 Episode spoiler alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है में' आज आपको देखने को मिलेगा की अभिमन्यु अभिनव और अक्षरा की मदद करेगा। वहीं दूसरी तरफ कायरव आरोही को शादी में आने से मना कर देगा।

Image

Yeh Rishta kya kehlata hai 9 june Episode spoiler alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है में' आज आपको देखने को मिलेगा की अभिमन्यु अभिनव और अक्षरा की मदद करेगा। वहीं दूसरी तरफ कायरव आरोही को शादी में आने से मना कर देगा।

Yeh Rishta kya kehlata hai 9 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि जहां एक तरफ आरोही और मंजरी को मुस्कान और कायरव की शादी का पता चलता है। वहीं दूसरी तरफ शादी को लेकर नीलम्मा और सुहासिनी के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगती है।

अक्षरा बनेगी बाराती

सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की अभिनव, अक्षरा और अभिमन्यु शादी की तैयारी में जुट जाते हैं। इसी के साथ मेहमानों की लिस्ट तैयार होती है, जिसमें अभिनव अक्षरा का नाम लड़कीवालों की लिस्ट में लिख देता है। इसे देख अक्षरा अभिनव को कहती है कि वो लड़के वाले और अबीर लड़कीवालों की तरफ से शामिल होगा। इसी दौरान अभिमन्यु अपना नाम लड़की वाले की लिस्ट में लिख कर कहता है की मुस्कान उसकी छोटी बहन जैसी है।

मंजरी करेगी शादी में आने से मना

हर्षद चोपड़ा स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु शादी की तैयारी में अभिनव और अक्षरा की मदद करेगा। वहीं दूसरी तरफ गोयनका परिवार बिरला फैमिली को शादी का इनविटेशन भेजेंगे। लेकिन तभी मंजरी शादी में शामिल होने से मना कर देगी। वो कहती है कि रूही और आरोही शादी में शामिल हो सकती हैं।

कायरव करेगा आरोही को शादी में आने से मना

सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलता है कि कायरव आरोही को शादी में शामिल होने से मना कर देगा। वह कहता है कि अगर तू यहां आएगी तो तुझे नेक में सिर्फ दर्द ही मिलेगा। मैं चाहता हूं तू शादी में आए लेकिन तू यहां आकर पपरेशान ही होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article