टीवी मसाला

Sumbul Touqeer के पिता रचाने जा रहे हैं एक बार फिर शादी, जाने कौन है एक्ट्रेस की दूसरी मां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 11:21 AM IST

Sumbul Touqeer father to get married again: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। जल्द ही एक्ट्रेस के पिता तौकीर खान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सुंबुल ने दी है। इस खास रिपोर्ट में जानिए की कौन है एक्ट्रेस की नई मम्मी।

Image

Sumbul Touqeer father to get married again: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। जल्द ही एक्ट्रेस के पिता तौकीर खान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सुंबुल ने दी है। इस खास रिपोर्ट में जानिए की कौन है एक्ट्रेस की नई मम्मी।

Sumbul Touqeer father to get married again: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर काफी ट्रोल भी होती हैं। अब जल्द ही सुंबुल के घर शादी की शहनाइयां बजने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके पिता तौकीर खान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इसी के साथ जल्द ही सुंबुल अपनी अपने घर में नई मम्मी का स्वागत करने जा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए कौन बनने जा रही हैं एक्ट्रेस की दूसरी मां।

सुंबुल तौकीर के पिता बनने जा रहे हैं फिर से दूल्हा

सीरियल इमली (Imlie) से घर-घर मशहूर हुईं सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) खान के परिवार को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके पिता तौकीर खान (Touqeer Khan) जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि मेरे पिता जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। हम बहुत खुश हैं और अपने परिवार में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हम इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। हमारे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान जो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में आए थे उनका इस रिश्ते में काफी योगदान है। मैं उनका धन्यवाद करना चाहती हूं।

कौन हैं सुंबुल तौकीर की नई मम्मी

सुंबुल तौकीर ने बताया कि पिता निलोफर से शादी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की निलोफर पहले से शादीशुदा थी और अपने पति से अलग हो गई थी। उनकी पहली शादी से एक बेटी है जिसका नाम इजरा है। खबर है की शादी अगले हफ्ते होने जा रही है। ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई है। जानकारी के लिए बता दें की एक्ट्रेस आखरी बार बिग बॉस सीजन 16 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article