Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने जैद हदीद और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के लिपलॉक पर नाराजगी जताई। शो के होस्ट सलमान ने कहा कि इस हफ्ते का हाइलाइट था कि परिवार, सभ्यता, संस्कार। आप लोगों ने जो टास्क के नाम पर किया क्या वो सभ्यता थी। सलमान ने वीकेंड का वॉर एपिसोड की शुरुआत जनता से माफी मांगते हुए की। उन्होंने आकांक्षा और जैद हदीद (Jad Hadid) को जमकर फटकार लगाई।
Bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आकांक्षा पुरी, अभिषेक मलहान और जिया शंकर नॉमिनेटेड है। अभिषेक मलहान इस हफ्ते घर के नए कैप्टन है। जनता अभिषेक को पंसद कर रही है। आकांक्षा पुरी और जिया शंकर को कम वोट मिले है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते घर से आकांक्षा पुरी एलिमिनेट होगी। आकांक्षा और जैद के लिपलॉक पर सलमान खान काफी भड़के थे।
घर से बेघर हुईं आकांक्षा पुरी
आकांक्षा ने जैद को किस करने के बाद कहा था कि उन्हें अजीब महसूस हो रहा है। एक्ट्रेस ने सलमान को अपनी बात समझाने की कोशिश की थी। सलमान ने बताया कि आपकी और जैद की ये हरकत लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वहीं, घर में आकांक्षा की जर्नी की बात करें तो उन्होंने अच्छा गेम खेला था। लेकिन जैद को किस करना उनके लिए गलक मूव साबित हुआ। आकांक्षा से पहले पलक पुरसवानी, आलिया सिद्दीकी और पुनीत सुपरस्टार बाहर हो चुके है।
सलमान ने लगाई जैद हदीद को फटकार
सलमान ने कहा कि आज तक किसी ने भी शो में इस तरह की हरकत नहीं की थी। जैद ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि वो इस तरह की हरकत आगे से नहीं करेंगे। सलमान ने कहा कि जैद और आकांक्षा ने जो शो में किया वो मैंने आज तक अपनी फिल्म में नहीं किया। अगर जैद तुमने अपने देश में किया होता तो जेल में होते।
