टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: बेबिका ध्रुवे संग लड़ाई में जैद हदीद ने की अश्लील हरकत, लाइव शो में उतारी पैंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 2, 2023, 09:33 AM IST

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। घरवाले एक- दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। घर में बेबिका और जैद के बीच में जमकर झगड़ा होता है। जैद झगड़े के दौरान शर्मनाक हरकत करते हैं जिसके बाद बेबिका गुस्से से आग बबूला हो जाती है।

Image

Bebika Dhurve and Jad Hadid (credit pic: instagram)

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट्स अपनी सभी हदें पार कर रहे हैं। वीकेंड का वॉर में जहां सलमान ने घरवालों को उनकी हरकतों के लिए जमकर फटकार लगाई है। वीकेंड पर होस्ट सलमान ने कहा कि अगर आप सब इस तरह की हरकत करेंगे तो मैं इस शो को छोड़ दूंगा। सलमान ने जैद हदीद को उनकी हरकतों के लिए खूब लताड़ लगाई थी। जैद ने सलमान और जनता से माफी मांगी थी और कहा था कि वो दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेंगे।

वीकेंड पर जैद और बेबिका के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा होता है। जैद झगड़े के दौरान सभी हद पार करते हुए अपनी पैंट उतार देते हैं। जैद की इस हरकत से सभी घरवाले शॉक हो जाते हैं।

जैद ने लाइव शो में पार की सारी हदें

बेबिका जैद की इस हरकत से काफी भड़क जाती है। वो बिग बॉस के मुख्य द्वार के आगे बैठ जाती है और कहती हैं कि उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। बेबिका अपने सारे समान के साथ गेट के मुख्य द्वार पर बैठ जाती है। घरवाले जैद से कहते हैं कि उन्होंने जो किया वो गलत है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। क्या वीकेंड का वॉर पर सलमान जैद की इस हरकत पर लेंगे एक्शन। जैद को भी सलमान दिखाएंगे घर से बाहर का रास्ता।

इस बार का वीकेंड का वॉर काफी धमाकेदार होने वाला है। हालांकि सलमान कंटेस्टेंट्स को समझा चुके है कि घर में किसी भी तरह की घटिया हरकत को वो बर्दाशत नहीं करेंगे। वीकेंड पर सलमान ने बेबिका और जैद को उनकी रैवये को लेकर फटकार लगाई थी। सलमान ने बेबिका से कहा था कि क्या तुम अपने घर में भी ऐसे ही बात करती हो। बेबिका ने नहीं कहते हुए सलमान से माफी मांगी थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article