Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर से बड़ी तेजी से कंटेस्टेंट बेघर हो रहे हैं। इस हफ्ते भी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को शो से बाहर कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) के शो से आकांक्षा पुरी का पत्ता कट गया है। ऑडियंस के कम वोट मिलने की वजह से उनका बिग बॉस में सफर खत्म हो चुका है। हालांकि इस बार नॉमिनेशन से पहले सलमान ने कंटेस्टेंट्स को एक झटका दिया था। सलमान ने तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को एक टास्क के लिए बुलाया जहां उन्हें आपसी सहमति के साथ एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम देना था, जिसे इस हफ्ते घर से बेघर होना चाहिए। जिसके बाद जिया, आकांक्षा का नाम लेती हैं, और अभिषेक व आकांक्षा, जिया का नाम लेते हैं। हालांकि पूरा टास्क खत्म होने के बाद सलमान बताते हैं कि इस हफ्ते आकांक्षा ही घर से बेघर होंगी।
Akanksha Puri Eliminated from Bigg Boss house
जिया और अभिषेक की दोस्ती में आई दरार
वहीं दूसरी ओर टास्क के दौरान अभिषेक, एलिमिनेशन के लिए जिया का नाम लेते हैं, जिसके बाद वह अभिषेक से जाकर इस बारे में बात करती हैं और उनसे बार-बार पूछती हैं कि आखिरी उन्होंने आकांक्षा की जगह उनका नाम क्यों लिया। बीते कई दिनों से जिया और अभिषेक के रिश्तों में काफी क्लोजनेस दिखने को मिल रही थी, हालांकि अब इस एलिमिनेशन टास्क के बाद यकीनन दोनों के रिश्तों में खटास देखने को मिलने वाली हैं। आकांक्षा को तो घर से बेघर कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर जाद हदीद को भी सलमान ने अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इसकी वजह आकांक्षा के साथ किस कॉन्ट्रोवर्सी ही है।
आकांक्षा और जाद के बीच हुई 30 सेकंड की किस के बाद सलमान दोनों पर ही काफी भड़क गए थे और उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाया। इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान ने बेबिका ध्रुवे और अविनाश सचदेव की भी जमकर क्लास लगाई है।
