Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में न दिनों दर्शकों खूब एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। हाल की एपिसोड में जैद हदीद मेकर्स को शो छोड़ने के धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही अपना सारा समान पैक करते हुए नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये बात क्या है।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की जैद हदीद कहते हुए नजर आ रहे हैं की वो शो छोड़ना चाहते हैं। इसी के साथ वो अपना सारा समान पैक करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानिए इस रिपोर्ट में की क्या है ये पूरा मामला।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पिछले एपिसोड में जैद हदीद (Jaid Hadid) बेबीका से झगड़ा होने के बाद सभी कंटेस्टेंट से कहते हुए नजर आ रहे हैं की वो अब इस शो में नहीं रहना चाहते हैं। लाइव फीड के दौरान जैद हदीद को अपना सामान पैक करते हुए देखा गया है। दरअसल जैद बेबीका ध्रुवे (Bebika Dhruve) से इस बात पर नाराज थे की वो उनकी पर्सनल लाइफ का मजाक बना रही है। इन्हीं बातों को सुन जैद इमोशनल होकर कहते हैं कि मैं मानता हूं कि मुझसे गलती हुई है। मैंने उसके लिए सबसे माफी भी मांगी थी। मैंने सलमान खान के सामने भी अपनी गलती मानी है। उसके बाद भी मुझे टारगेट बनाया जा रहा है।
इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए पूजा भट्ट, सायरस भरुचा, मनीषा रानी, जैद हदीद, फलक नाज, बेबीका ध्रुवे और अविनाश सचदेवा का नाम शामिल है। इसी के साथ जिया शंकर पिछली बार की तरह इस बार भी घर की कप्तान हैं। जैद अपने और आकांशा पुरी के लिप किस को लेकर सुर्खियों में बने रहे थे, साथ ही सलमान खान ने भी उनको इस हरकत के लिए सभी को खरी खोटी सुनाई थी। अब देखना ये होगा की जैद पूजा और बेबीका की वजह से घर छोड़कर चले जाएंगे।
