Bigg Boss Ott 2: अभिषेक मल्हान जिया शकंर को कर रहे हैं मिस, यूजर्स बोले- क्या ये रिलेशनशिप में...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 10, 2023, 03:17 PM IST

Bigg Boss Ott 2: घर से मिड इविक्शन में जिया शंकर बाहर हो गई है। घर में अभिषेक जिया को बहुत ज्यादा मिस करते हुए नजर आते हैं। अभिषेक बेड पर लेटते ही कहते हैं जिया मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं। अभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में है। घर में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की मनीषा रानी और जिया शंकर (jiya से अच्छी दोस्ती थी। अभिषेक अक्सर घर में कह चुके हैं कि जिया के लिए उनके मन में सॉफ्ट कॉर्नर है। जिया शंकर मिड एलिमिनेशन में घर से बेघर हो गई है। जिया के जाने के बाद घर को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, बेबिका ध्रुवे बने घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं।

End of Feed