Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में है। घर में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की मनीषा रानी और जिया शंकर (jiya से अच्छी दोस्ती थी। अभिषेक अक्सर घर में कह चुके हैं कि जिया के लिए उनके मन में सॉफ्ट कॉर्नर है। जिया शंकर मिड एलिमिनेशन में घर से बेघर हो गई है। जिया के जाने के बाद घर को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, बेबिका ध्रुवे बने घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं।
घर में फैंस अभिषेक और जिया के बीच में अक्सर मोमेंट्स नजर आते थे। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं। जिया के जाने के बाद अभिषेक उन्हें काफी मिस करते हैं।
जिया को मिस कर रहे हैं अभिषेक मल्हान
अभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में अभिषेक जिया का परफ्यूम लगाते हुए नजर आते हैं। दूसरे वीडियो में अभिषेक कहते हैं कि जिया आई मिस यू। तू बहुत अच्छी बेड पार्टनर है जिया। जिया और अभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अभिषेक जिया को बहुत मिस कर रहा है। घर में एल्विश और अभिषेक के बीच में फिनाले से पहले तकरार देखने को मिल रही हैं।
