Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) का फिनाले आज 14 अगस्त 2023 को टेलीकास्ट होना है। बिग बॉस फिनाले का एक प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसमें पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे एक साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अब फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि तबीयत खराब होने की वजह से ही अभिषेक अब अपने फैंस के लिए बिग बॉस फिनाले में परफॉर्म करते हुए भी नहीं दिखेंगे। इस बात की जानकारी अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने ट्वीट करते हुए दी है। प्रेरणा ने फैंस ने विनती की है कि वह अभिषेक की जल्द से जल्द तबीयत सुधरने की प्रार्थना करें। इस बीच कई लोगों का मानना है कि फिनाले से पहले अभिषेक ट्रॉफी जीतने को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंता में नजर आ रहे थे।
Abhishek Malhan Hospitalized before Bigg boss ott 2 finale
अचानक बिगड़ी अभिषेक मल्हान की तबीयत
फिनाले से पहले फुकरा इंसान की बहन प्रेरणा मल्हान ने ट्वीट करते हुए बताया, 'अभी पता चला कि अभिषेक की तबीयत काफी खराब है और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उसने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है।आइए उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।' यह खबर सुनकर अभिषेक के फैंस परेशान नजर आ रहे हैं।
