Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव को पछाड़ नंबर-1 बने अभिषेक मल्हान, लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड से हुआ भारी फेरबदल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 11, 2023, 08:09 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाला है। फिनाले से पहले अब सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है, जिसमे एल्विश यादव और मनीषा रानी को पछाड़ते हुए अभिषेक मल्हान नंबर-1 पोजिशन पर आ गए हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाला है। फिनाले से पहले अब सोशल मीडिया पर इसी बात की जंग छिड़ी हुई है कि आखिर अभिषेक मल्हान ट्रॉफी जीतेगा या एल्विश यादव। लोग अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ट्रॉफी का ज्यादा हकदार सिद्ध करने में लगे हुए हैं। इस बीच वह अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब बिग बॉस वोटिंग का लेटेस्ट ट्रेंड सामने आ रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मनीषा रानी और एल्विश यादव दोनों को पछाड़ कर अभिषेक मल्हान इस वक्त सबसे ऊपर चल रहे हैं, हालांकि इससे पहले वाले वोटिंग ट्रेंड में एल्विश यादव पहले नंबर पर दिख रहे थे। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed