Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते अभिषेक मल्हान घर के कप्तान है। घर का कप्तान बनने के बाद बिग बॉस एल्विश को सभी सदस्यों को उनकी गलतियों के हिसाब से सजा देने के लिए कहते हैं। अभिषेक सभी घरवालों को अलग-अलग सजा देते हैं। इस दौरान अभिषेक और अविनाश में झगड़ा हो जाता है। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो वीडियो में अविनाश अभिषेक की दी हुई सजा को करने से मना कर देते हैं।
Bigg boss Ott 2 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने मंगेतर संग किया लिपलॉक, सगाई की तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
वीडियो में अभिषेक कहता है कि अविनाश पीठ पीछे बात करता है। मैंने उसे कभी भी सामने से बोलते हुए नहीं देखा है। मैं इस सजा के लिए अविनाश को चुनता हूं। अविनाश सजा मानने से इंकार कर देते हैं। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता है।
अविनाश और अभिषेक में हुआ झगड़ा
अभिषेक अपनी दोस्त मनीषा रानी को जूते साफ करने की सजा देते हैं। अविनाश कहते हैं कि मनीषा ने अपनी चमक खो दी है। इसके अलावा बेबिका को कपड़े धोने की सजा देते हैं। अभिषेक मल्हान टिकट टू फिनाले जीतकर पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। अभिषेक और पूजा भट्ट के बीच में ये टास्क हुआ था। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबिका, जिया, जाद और मनीषा रानी नॉमिनेटेड है। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।
