Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Engagement with boyfriend: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यरप (Anurag kashyap) की बेटी आलिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। आलिया और शेन की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आलिया की सगाई में सुहाना खान, खुशी कपूर और कल्कि कोची समेत कई सितारें शामिल हुए थे। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें शेयर की है। अनसीन तस्वीर में कपल एक- दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहा है।
शेन ने कुछ समय पहले आलिया को रिंग देकर शादी के लिए प्रपोज किया था। अब कपल ने हिंदू रीति- रिवाज से मुंबई में सगाई की है। सगाई सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा लगा।
आलिया ने शेयर की सगाई की अनसीन तस्वीरें
फोटो में आलिया व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। आलिया और शेन ने सगाई में ट्विनिंग की थी। आलिया व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी और शेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस कपल को सगाई की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। आलिया एक फोटो में शेन को किस करते हुए नजर आ रही हैं। आलिया की सगाई में बेस्टफ्रेंड खुशी कपूर भी नजर आईं। खुशी अपने दोस्त की सगाई के दौरान काफी इमोशनल हो गई थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेन और आलिया की तस्वीरें शेयर की है। आलिया महज 22 साल की हैं।
