टीवी मसाला

GHKKPM Upcoming Twist: ईशान से अपने एडमिशन की भीख मांगेगी सवि, ईशा मैम सबको दिखाएगी आइना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 4, 2023, 03:11 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। सवि समय रहते कॉलेज की एडमिशन फीस जमा नहीं करवा पाती हैं। वो ईशान से भीख मांगती है। लेकिन ईशान उसकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं होता है।

Image

Ghum Hai Kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। मेकर्स इस शो की टीआरपी को नंबर वन पर लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। शो में ईशान और सवि के बीच में जमकर नोकझोंक होती है। सवि हर हालत में भोसले इंस्टीयूट में एडमिशन लेना चाहती हैं। लेकिन ईशान ऐसा नहीं होने देना चाहता है। ईशान सवि से कहता है कि तुम कल तक कॉलेज की फीस और सर्टिफिकेट जमा करवा देना।

सवि हरिणी की चूड़ियां बेचकर पैसे लेने जाती है। लेकिन जैवलर को हरिणी का पति कहता है कि सवि ने उनके घर से गहने चुराए हैं। सवि को ये सुनकर धक्का लगता है। लेकिन वो सबसे कॉलेज जाकर ईशान से थोड़ा और समय मांगती है। ईशान सवि को समय देने से मना कर देता है। वो उससे ये सब ड्रामा बंद करने के लिए कहता है। सवि ईशान के पैरों में गिर जाती है।

ईशा मैम लगाई सबकी क्लास

शो में ट्विस्ट यही खत्म नहीं होता है हरिणी का पति सवि के कॉलेज पहुंच जाते हैं। वो ईशान से कहता है कि सवि अपनी शादी से भागकर आई है और उसकी पत्नी के गहने भी चुराए हैं। इन सबके बीच ईशा मैम की एंट्री होती है। ईशा मैम ईशान से पूछती हैं कि सवि ने जब सारे टेस्ट दिए हैं तो एडमिशन क्यों नहीं हुआ। ईशा के सवाल सुनकर सभी लोग चुप रह जाएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article