Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में झगड़े होना आमबात है। कई बार घर के झगड़े सोशल मीडिया पर मुद्दा बन जाते हैं। घर के बाहर वाले लोग इस पर अपनी राय देते हैं। घर में पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच झगड़ा हुआ था। पूजा ने जिया से कहा था कि आप दोगुली हो। आप स्लो पॉइजन हो। आपका कोई अपना स्टैंड नहीं है।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
जिया ने पूजा की बातों का जवाब देते हुए कहा था कि मैं अपने हिसाब से चीजें करती हूं। अब पूजा और जिया के झगड़े पर अभिषेक मल्हान की बहन ने रिएक्ट किया है। अभिषेक की बहन प्रेरणा का कहना है कि पूजा एक्टर्स को हमेशा ताना देती है। एक्ट्रेस सभी को घर में डरा कर रखना चाहती हैं।
फुकरा इंसान की बहन ने लगाई पूजा भट्ट की क्लास
प्रेरणा ने जिया को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो अपना मजाक उड़ाने तो नहीं आई है। पूजा घर में सबसे कहती हैं इंडस्ट्री में ये... इंडस्ट्री में वो... जैसे इन्होंने ही घर में सबको काम देना है। सबको बची बची कहकर ताना देती है। प्रेरणा का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बात पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
घर में अभिषेक और पूजा भट्ट के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। इस हफ्ते घर की कैप्टन पूजा भट्ट बनी हैं। अब पूजा घरवालों को किस तरह से मैनेज करती हैं ये देखने वाली बात होगी।
