Chhavi Pandey Upcoming Show : टीवी का सबसे पॉपुलर शो अनुपमा दर्शकों के दिलो में तीन साल से जगह बनाए हुए है। शो के किरदार बदलते रहे और नए किरदार शो का हिस्सा बनते रहे लेकिन फिर भी शो की टीआरपी कम नहीं हुई। अनुपमा शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। निधि शाह की बात करें या छवि पांडे( Chhavi Pandey) की सबने फैंस को खूब एंटरटेन किया है। वहीं शो में से हाल ही में माया के किरदार को खत्म किया गया है जिसे टीवी एक्ट्रेस छवि पांडेय कर रही थी। अब खबर सामने आ रही हैं कि अनुपमा शो को छोड़ते ही छवि के हाथ एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। जहां एक्ट्रेस स्टार प्लस के शो अनुपमा में नेगेटिव रोल कर रही थी वहीं अब ऐक्ट्रेस को अपकमिंग सीरीयल में लीड रोल ऑफर हुआ है।
टीवी ऐक्ट्रेस छवि पांडे टीवी पर लम्बे समय से काम कर रही है। ऐक्ट्रेस अनुपमा शो से पहले एक बूँद इश्क, बंधन, तेरी मेरी लव स्टोरी जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार छवि पांडेय के हाथ एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगा है वह 'दंगल 2' के अपकमिंग शो 'पूर्णिमा' में सिद्धार्थ शिवपुरी( Siddharth Shivpuri ) के साथ लीड रोल में नजर आ सकती है। हालांकि अभी शो के नाम को लेकर मेकर्स असमंजस में है । लेकिन एक ट्विटर हैंडल ने इसपर जानकारी देते हुए बताया है कि अनुपमा स्टार छवि पांडे और ये हैं चाहतें स्टार सिद्धार्थ शिवपुरी दोनों एक साथ पूर्णिमा नामक शो में नजर आ सकते हैं।
