Bawaal Leaked Online: फिल्मों की पाइरेसी इंडस्ट्री में लंबे समय से चल रही है। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है। कोई भी फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होने से पहले ऑनलाइन लीक हो जाती है। इस बात का सबसे ज्यादा नुकसान मेकर्स को उठाना पड़ता है। वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बवाल आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है।
फिल्म को रिलीज हुए एक महीने भी नहीं हुआ और बवाल लीक हो गई। ये फिल्म एचडी प्रिंट में फिल्मीजिला, 123 मूवीज, फिल्मीवैप, ऑनलाइन मूवी वॉचेज, टेलीग्राम और तमिल रॉकर्स पर मौजूद है।
तमिल रॉकर्स पर लीक हुई बवाल
वरुण और जाह्नवी की इस फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे मेकर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ था। पहली बार वरुण और जाह्नवी साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म को कहानी रोमांटिक कॉमेडी है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। वरुण और जाह्नवी के काम को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण और जाह्नवी के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वरुण सामंथा के साथ सिटाडेल में नजर आएंगे। जाह्नवी भी मिस्टर एंड मिसेज माही, बड़े मियां छोटे मियां भी दिखेंगी।
