Bigg Boss ott 2 Episode 20 : सलमान खान( Salman Khan) शो बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में हर रोज नया हंगामा देखने को मिल रहा है। दमदार मसाले के साथ शो दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए है। शो को शुरू हुए अभी तीन हफ़्ते हुए हैं कि शो टीआरपी में छप्पर फाड़ कमाई कर रहा है। अब तक बिग बॉस के 20 एपिसोड ऑन एयर हो चुके हैं। बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में खूब हंगामा हुआ जब घर की कैप्टन जिया शंकर ( Jiya Shankar) और बेबिका ( Bebika Dhurve) के बीच लड़ाई हो गई। इन दोनों की लड़ाई के बीच अभिनव और अभिषेक की भी तीखी नोक झोंक भी हो गई। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में कल रात क्या हुआ।
बेबिका और जिया के बीच हुई लड़ाई
रिएलिटी शो बिग बॉस के 20वें एपिसोड में बेबिका और जिया शंकर के बीच जमकर हंगामा हुआ। जब बेबिका ने अभिषेक और जेड के लिया खाना बनाने से मना कर दिया तो जिया ने उसे किचन से हटने के लिए कहा। बेबिका ने गुस्से में जिया के साथ बहस करनी शुरू कर दी इसी बीच लड़ाई इतनी ज़्यादा बढ़ गई कि घर के सभी सदस्यों को बीच में आना पड़ा लेकिन बेबिका अपनी जिद पर अड़ी रही और हिलने का नाम नहीं लिया।
बेबिका के इस बर्ताव को देख अभिषेक ने जिया से कहा कि बेबिका की ड्यूटी बदल दो तब जिया ने उसकी ड्यूटी खाना बनाने से बदलकर बर्तन धोने में कर दी। लेकिन बेबिका ने धमकी देते हुए कहा कि हिम्मत है तो हटाकर दिखाओ। जिया ने ग़ुस्से में गैस की फ़्लेम को बंद कर दिया। इसी बीच अभिनव ने बेबिका को समझने की कोशिश की लेकिन मानने की बजाए बेबिका अविनाश पर और ज़्यादा भड़क गई।
