Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई हैं। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बिग बॉस के घर में एंट्री मार ली है। जिसके साथ ही एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) भी बिग बॉस में नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में आशिका और एल्विश के बीच कुत्ते-बिल्ली वाली लड़ाई देखने को मिल सकती है। इसकी वजह दोनों का पास्ट है। बिग बॉस से पहले भी आशिका और एल्विश के रिश्ते खराब ही रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने की है। बिग बॉस में एंट्री लेते ही दोनों के बीच नोक-झोंक भी देखने को मिलने लगी हैं। एल्विश ने खुलासा किया कि आशिका उनके खिलाफ पुसिल में शिकायत दर्ज करवाने वाली थीं। आइए इसकी वजह जानते हैं।
Elvish yadav and Aashika Bhatia Controversy
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: घर में आते ही एलविश यादव ने अविनाश को दिखाई औकात, बोले- तुमने 27 दिन में क्या किया
एल्विश यादव ने आशिका को किया बॉडी शेम
यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर अपनी वीडियो में सितारों का रोस्ट करते हैं। कई बार इस रोस्टिंग से सारी हदें भी पार हो जाती हैं। कुछ समय पहले एल्विश ने आशिका को अपने एक वीडियो में रोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने आशिका को बॉडी शेम भी कर दिया था। इसी वजह से आशिका काफी परेशान हो गई थीं और एल्विश के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाना चाहती थीं। अब बिग बॉस के घर में भी दोनों के बीच राइवलरी देखने को मिल सकती हैं।
