Chandrika Dixit Yugam Gera Video: बिग बॉस ओटीटी फेम और वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। चंद्रिका का पति युगम गेरा संग विवाद ने सबका ध्यान खींच लिया था, जिसके बाद चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का नाम करीबी दोस्त सैफी से जोड़ा जा रहा था। चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा (Yugam Gera) पर चीट करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने युगम की चैट और तस्वीरें तक फैंस को दिखाई थी, लेकिन अब इस कहानी में नया मोड आया है। लंबे समय बाद चंद्रिका और युगम एक साथ आए हैं और उन दोनों के बीच सारी कड़वाहट भी खत्म हो गई है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जेल के बाहर रात काटेगी अभिरा, अरमान का गुरूर तोड़ेगी मायरा; होगा तमाशा)
Chandrika Dixit Yugam Gera (Instagram- Photo credit)
