Sana Khan on Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने पहले ही एक्टिंग की दुनिया को ठुकरा दिया है, शादी के बाद अब वह कैमरे और फेम दोनों से दूर भागती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने अनस मुफ्ती सैयद से साल 2020 में शादी की थी। एक्ट्रेस ने शादी के तीन साल बाद अपने फैंस को गुडन्यूज दी थी। सना खान 34 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। अब एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी स्टेज में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह बच्चे को लेकर एक्साइटेड भी हैं और काफी डरी हुई भी। हालांकि वह हर उस कोशिश में लगी हुई हैं, जिससे उनका बच्चा स्वस्थ पैदा हो। आइए सना खान के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
'मैं डरी हुई हूं'
प्रेग्नेंसी को लेकर बात करते हुए सना खान ने वायरल भियानी को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मुझपर एक नई जान की जिम्मेदारी है। ये जो औलाद होती है वो अल्ला की अमानत है और उसका ध्यान रखना होता है, इसलिए मैं कोशिश करती हूं कि मैं हर वो चीज करूं जिससे मेरा बच्चा स्वस्थ पैदा हो। अब आखिरी कुछ हफ्ते चल रहे हैं, मैं एक्साइडेट हूं, डरी हुई हूं और वो सारे इमोशन जो एक नई मां के होते हैं।'
सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
सना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनके और बच्चे की हेल्थ की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में एडल्ट मूवी ये है हाई सोसाइटी से की थी। एक्ट्रेस इसके बाद कई टीवी विज्ञापन में नजर आए। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी काम किया है। एक्ट्रेस धना धना और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आई थीं। सना को घर घर में पहचान सलमान के शो बिग बॉस 6 से मिली थी।
