Priyanka Chahar Chaudhary को सीने से लगाते नजर आए अंकित गुप्ता, वायरल VIDEO देख फैंस ने लिए मजे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 26, 2023, 02:39 PM IST

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। हालांकि दोनों सिर्फ एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चौधरी और अकिंत गुप्ता का वीडियो हुआ वायरल।
  • वीडियो में एक दूसरे को गले से लगाते नजर आएगे अंकित-प्रियंका।
  • सोशल मीडिया पर फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है।

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को फैंस काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस के घर में भी दोनों की नोक-झोंक, प्यार भरी बातें फैंस को काफी अच्छी लगती थीं। प्रियंका और अंकित की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। हालांकि दोनों ने इस बात को कई बार कहा है कि वह सिर्फ एक दूसरे के अच्छे दोस्त ही हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि दोनों को जल्द ही रिलेशनशिप में आ जाना चाहिए क्योंकि वह साथ में काफी अच्छे लगते हैं।

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta

हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकित, प्रियंका को अपने सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। एक दूसरे को देखकर दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका और अंकित एक साथ केक काटते भी देखे जा सकते हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed