Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को फैंस काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस के घर में भी दोनों की नोक-झोंक, प्यार भरी बातें फैंस को काफी अच्छी लगती थीं। प्रियंका और अंकित की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। हालांकि दोनों ने इस बात को कई बार कहा है कि वह सिर्फ एक दूसरे के अच्छे दोस्त ही हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि दोनों को जल्द ही रिलेशनशिप में आ जाना चाहिए क्योंकि वह साथ में काफी अच्छे लगते हैं।
हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकित, प्रियंका को अपने सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। एक दूसरे को देखकर दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका और अंकित एक साथ केक काटते भी देखे जा सकते हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
अंकित ने प्रियंका को गले से लगाया
सोशल मीडिया पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो चंडीगढ़ का है। बिग बॉस 16 के बाद दोनों काफी समय से एक दूसरे से नहीं मिल पाए थे। क्योंकि अंकित गुप्ता चंडीगढ़ में अपने शो जुनूनियत की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वहीं अब आखिरकार दोनों की मुलाकात चंड़ीगढ़ में हुई है जहां दोनों एक म्यूजिक वीडियो के लिए शूट भी करने वाले हैं। इस वायरल वीडियो में अंकित और प्रियंका काफी प्यारे और रोमांटिक लग रहे हैं।
एक साथ काटा केक
एक दूसरे को गले से लगाने के बाद अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी केक काटते भी नजर आ रहे हैं। केक कट करते हुए प्रियंका कहती हैं, 'आखिरकार चंडीगढ़ आ ही गई हूं मैं।' बता दें कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रियंका चाहर चौधरी का फूलों की माला और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया था। जिसका वीडियो भी सुबह से जमकर वायरल हो रहा है।
