Bigg Boss फेम Ajaz Khan की पत्नी के हाथ में लगी हथकड़ी, घर में ड्रग्स बरामद होने पर हुआ बवाल

Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Arrested: बिग बॉस फेम एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को कस्टम ऑफिसर ने हिरासत में ले लिया है। फॉलन के घर से कथित तौर पर ड्रग्स बरामद हुए हैं जिसके चलते उन्हे हथकड़ी पहना दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Arrested: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एजाज खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अपने विवादित बयानों के चलते एजाज खान कई बार कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी कई बार उनके उलटे सीधे बयानों का मजाक बनाया गया है। कुछ देर पहले खबर सामने आई है की एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को हिरासत में लिया गया है। घर में कस्टम ऑफिसर द्वारा ड्रग्स बरामद किए गए हैं जिसकी वजह से एजाज की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर यह पूरा मामला क्या है।

Bigg Boss Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Arrested

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कस्टम डिपार्ट्मेंट ने एजाज खान (Ajaz Khan) की पत्नी फॉलन गुलीवाला के जोगेश्वरी स्थित घर में तलाशी की जिसमें ऑफिसर ने ड्रग्स बरामद किए। छापेमारी के दौरान घर से कई अलग-अलग प्रकार के ड्रग्स मिलने की जानकारी सामने आई है। कस्टम ने बीते गुरवार इस तलाशी को अंजाम दिया था जिसके बाद अब फॉलन गुलीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद एजाज खान ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर इस छापेमारी को साजिश का नाम दिया।

End of Feed