टीवी मसाला

अली मर्चेंट को फिर से हुआ प्यार, मॉडल अंदलीब जैदी संग रोमांटिक वीडियो शेयर कर रिश्ते पर लगाई मुहर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 8, 2023, 06:50 PM IST

एक्टर अली मर्चेंट को फिर से प्यार हो गया है। एक्टर ने अपनी लेडी लव से फैंस को मिलवाया है। एक्टर इन दिनों मॉडल Andleeb Zaidi को डेट कर रहे हैं। एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग वीडियो शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों एक - दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं।

Image

Ali Merchant with Girlfriend (credit pic: instagram)

पॉपुलर टीवी एक्टर, म्यूजिक प्रोड्यूसर डीजे अली मर्चेंट को फिर से हुआ प्यार। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर ने साल 2010 में बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस 4 में अली ने एक्ट्रेस सारा खान से शादी की थी। दोनों की शादी दो महीने भी नहीं चली और दोनों ने एक- दूसरे से तलाक ले लिया था। इसके बाद अली ने दूसरी बार अनम मर्चेंट से शादी की। शादी के 5 साल बाद दोनों अलग हो गए। एक्टर के जीवन में फिर नया प्यार आया है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।

अली ने अपनी गर्लफ्रेंड Andleeb Zaidi के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक- दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो शेयर करते हुए प्यार सा नोट भी शेयर किया है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में अली बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

अली मर्चेंट को तीसरी बार हुआ प्यार

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Andleeb Zaidi हैदराबाद में मॉडलिंग करती हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक फैशन शो में हुई थी। दोनों एक- दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। अली अपने इस हैप्पी फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि जब वो Andleeb से मिले थे तब प्यार की तलाश में नहीं थे। लेकिन प्यार अपना रास्ता ढूंढ लेता है। वो Andleeb Zaidi के साथ बहुत खुश है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article