Bigg Boss 20: कौन हैं Santy Sharma? Salman Khan के शो में होगी धमाकेदार एंट्री, पहले दिन मचा देगा गदर

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दावा है कि शो में सैंटी शर्मा की एंट्री होने वाली है। फैंस सैंटी को शो में देखने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बातते हैं कि कौन हैं सैंटी शर्मा?

Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेकर्स की तरफ से सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस शो की शूटिंग कब से शुरू होगी? इस बात का खुलासा भी एक रिपोर्ट के जरिए हो गया है। इन सबके बीच, अब सोशल मीडिया पर सैंटी शर्मा का नाम काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सैंटी शर्मा बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी एंट्री शो में हो रही है और मेकर्स संग उनकी बातचीत भी पूरी हो गई है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि सैंटी शर्मा (Santy Sharma) कौन है? ' (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- वो डिप्रेशन में चली जाती थी', Sanchita Ugale की मौत से टूट गए पिता, बोले- 'हमारी गलती समझो')

santy sharma-bigg boss 20

santy sharma-bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    कौन हैं सैंटी शर्मा?

    सैंटी शर्मा की एंट्री मेकर्स की तरफ से कंफर्म नहीं हुई है और ना ही उन्होंने खुद सामने आकर बताया है कि वह बिग बॉस 20 में जा रहे हैं। ये सब मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है, लेकिन फैंस अपने स्टार को इस शो में देखना चाहते हैं। सैंटी शर्मा मध्यप्रदेश में जन्मे हैं और वह रैपिंग की दुनिया में छाए हुए हैं। वह रैपर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं। सैंटी शर्मा ने पॉप म्यूजिक में अपना अच्छा खास नाम बना लिया है और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें हजारों में लोग फॉलो करते हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि सैंटी किसी को भी फॉलो नहीं करते। इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग लिस्ट में नंबर 0 है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale Death: एक्ट्रेस का शव देख फूट-फूटकर रो पड़ीं मां, रुला देगा दर्दभरा Video)

      सैंटी शर्मा का करियर

      सैंटी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। उन्होंने उड़ान ट्रैक रिलीज किया, जो छा गया था। वह कई साल तक सोलो आर्टिस्ट रहे। उनके काम को लोगों ने पसंद भी किया। उन्होंने अपने कई गाने निकाले, जो यूट्यूब पर काफी पसंद किए गए। इसके बाद उन्होंने कमर्शियल म्यूजिक इंडस्ट्री की तरफ कदम रखा। उन्होंने पीता दारू और ब्लैक हार्ट जैसे गाने रिलीज किए। इन गानों ने धमाल मचा दिया।

      कब आएगा बिग बॉस 20

      बता दें कि बिग बॉस 20 को लेकर कई सारे नाम सामने आ चुके हैं और ये भी कंफर्म है कि इस बार भी सलमान खान शो होस्ट करने वाले हैं। दावा है कि सलमान खान इस शो की शूटिंग 21 सितंबक से शुरू कर देंगे। उससे पहले वह अपनी फिल्मों की शूटिंग पर ध्यान देंगे। इस बार रियलिटी शो की थीम भी काफी अलग होगी। बिग बॉस 20 में उन सेलेब्स को भी लाने की तैयारी हो रही है, जो शो के पुराने सीजन का हिस्सा रहे हैं। शो में 8 पुराने कंटेस्टेंट्स को लाने की तैयारी है और उनके साथ 8 नए चेहरे दिखाई देंगे।

      End of Feed