Bigg Boss 20: कैप्टन की गद्दी पर बैठा ये कंटेस्टेंट, काजी तौकीर और माही विज के हाथ लगा ठेंगा

Bigg Boss 20 This Contestant Got Captaincy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, शो के नए कैप्टन का नाम सामने आ चुका है।

Bigg Boss 20 This Contestant Got Captaincy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने टीवी की दुनिया में कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड अपने साथ धमाल और कमाल लेकर आता है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है, जिससे ये शो और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह आसिफ खान कैप्टन बने थे। लेकिन अब उनका कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 20' को अपना नया कैप्टन मिल चुका है। हाल ही में शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें 'बिग बॉस 20' के नए कैप्टन और टास्क से जुड़ी जानकारी साझा हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya नए शो के लिए आए साथ, पहली झलक देख फैंस हुए बेताब

Bigg Boss 20: इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी कैप्टेंसी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के फैन पेज के मुताबिक, आसिफ खान के बाद मशहूर गेमर स्काउट ओपी कैप्टन की गद्दी पर बैठे हैं। दरअसल, शो में एक टास्क हुआ, जिसमें पुराने कैप्टन से कहा गया कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स में से किन्हीं दो सदस्यों को कैप्टेंसी की दावेदारी से हटा सकते हैं। ऐसे में आसिफ खान ने लव गिल और अमन गांधी का पत्ता काटा। वहीं गुल्लू ने आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान को कैप्टेंसी की रेस से हटाया। यंग डीएसए ने मौका रहते ही माही विज और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) को कैप्टेंसी की दावेदारी से हटा दिया। आखिर में उदिति सिंह ने मैरी कॉम और कनिका मान से कैप्टेंसी की दावेदारी छीन ली। इस टास्क में सिर्फ स्काउट ओपी ही ऐसे रहे, जिनपर किसी भी एक्स कैप्टन द्वारा वार नहीं किया गया। ऐसे में उनके हाथ इस हफ्ते कैप्टेंसी की गद्दी लगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी गुल्लू के प्रैंक में चढ़ा नकुल धुल का पारा, झगड़े के बीच जमकर हुई हाथापाई

End of Feed