Bigg Boss 20: 'बाहर बहुत गलत जा रहा है'- रोहित शेट्टी की लव-स्काउट को दो टूक, आसिफ खान की लगी क्लास

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार पर इस सप्ताह बवाल होने वाला है। रोहित शेट्टी कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे।

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन धमाका हो रहा है, जो कंटेस्टेंट्स की गेम को नया रुख दे रहा है। इस सप्ताह घर में काफी कुछ हुआ। कभी नॉमिनेशन तो कभी कैप्टेंसी की दावेदारी वाले टास्क में कंटेस्टेंट्स आपस में झगड़ते नजर आए। खासकर काजी तौकीर बनाम यंग डीएसए, आसिफ खान और स्काउट ओपी देखने को मिला। लेकिन अब घर में इस सप्ताह हुई सारी चीजों का हिसाब देने के लिए रोहित शेट्टी वीकेंड का वार पर नजर आएंगे। सलमान खान की जगह वह इस हफ्ते होस्ट की गद्दी संभालने वाले हैं। 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी स्काउट और लव के साथ-साथ आसिफ खान को फटकारते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Yung DSA ने खोले जिंदगी के गहरे जख्म, पिता के कर्ज से मां ने सही जिल्लत

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई कंटेस्टेंट्स को फटकार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में एंट्री के साथ ही रोहित शेट्टी ने कहा कि उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली है और न ही उनसे किसी ने कुछ कहा है। वो शो के सारे एपिसोड देखकर आए हैं और जो कुछ भी वो कहने वाले हैं, वो खुद कहेंगे। रोहित शेट्टी ने आसिफ खान को फटकारते हुए कहा, "रोहित शेट्टी ने सबसे पहले आसिफ खान से पूछा कि आपका काजी के साथ क्या मैटर था? इसपर आसिफ खान ने बताया कि वो कई बार असंवेदनशील बातें कर देते हैं और बाद में कहते हैं कि मेरा वो इरादा नहीं था। लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हें फटकारते हुए कहा, "जिस तरह से आप आते हो ना, वो आपको दिखाई नहीं दे रहा है। इतने नजदीक आना, आंखें चढ़ाना। आपको पता नहीं लगा कि आपने लगभग उसे सिर से मार दिया था। जब काजी की तरफ आप लोग जाते हो तो पूरी बुली गैंग जाती है। तीन-चार आदमी का एक आदमी की तरफ बढ़ना। उस आदमी का सॉरी बोलना और फिर जो तीन-चार लोग होते हैं वो गलत लगते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction: मैरी कॉम के सफर पर लगा फुल स्टॉप, घर से पैक हुआ बोरिया-बिस्तर

    रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल को दिखाया आईना

    रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने लव और स्काउट से कहा कि एक चीज बहुत गलत लग रही है। स्काउट पैर, हाथ और नेक दबा रहा है, ये चीज अच्छी नहीं लग रही है। रोहित शेट्टी ने कंबल के अंदर पैर दबाने वाली बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये सब बाहर बहुत गलत लग रहा है और वो बाहर लोगों के रिएक्शन ही उन्हें बता रहे हैं। हालांकि स्काउट ने कहा कि वो माही जी के भी ऐसे ही मदद करते हैं। लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हें समझाया कि ये सब बाहर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।

    End of Feed