Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफरे रोहित शेट्टी, सरेआम बोले- हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं और...

Rohit Shetty On Firing Incident: मशहूर फिल्मनिर्माता रोहित शेट्टी ने बीते दिन 'बिग बॉस 20' में फायरिंग की घटना पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को गैंगस्टर कल्चर के लिए लताड़ लगाई।

Bigg Boss 20 Rohit Shetty On Firing Incident: मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी बीते दिन 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बने। उन्होंने सलमान खान की जगह शो को होस्ट किया। रोहित शेट्टी ने न केवल कंटेस्टेंट्स को गलत चीजें करने के लिए फटकार लगाई, बल्कि गेम के लिए सही दिशा-निर्देशन भी दिया। 'बिग बॉस 20' होस्ट करते हुए रोहित शेट्टी ने गैंगस्टर कल्चर को आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टार्स के घरों पर हुई फायरिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है। रोहित शेट्टी का ये बयान देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mika Singh ने खत्म किया Daler Mehndi विवाद, CM धामी संग बातचीत पर बोले- कलाकार सम्मान के हकदार हैं...

Bigg Boss 20: फायरिंग पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रोहित शेट्टी ने स्काउट, यंग डीएसए और आसिफ खान को एक साथ मिलकर काजी तौकीर को निशाना बनाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने तीनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं और तुम लोग क्या गैंगस्टर बने घूम रहे हो?" रोहित शेट्टी ने बताया कि काजी तौकीर के खिलाफ पूरी की पूरी बुली गैंग साथ आती है। वहीं जब वो इंसान माफी मांग लेता है और तुम लोग फिर भी लगे रहते हो तो ये बहुत ही गलत दिखता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगे काजी तौकीर! गुल्लू के हाथ भी लगा बड़ा ऑफर

रोहित शेट्टी के घर भी हुई थी फायरिंग

बता दें कि इसी साल रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर भी फायरिंग हुई थी। 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के घर को निशाना बनाया गया था। हालांकि मामले में किसी को कोई चोट नहीं आई। लेकिन फायरिंग के संबंध में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं इसी महीने की 18 तारीख को टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर भी फायरिंग हुई। तीन अज्ञात लोगों द्वारा टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया था। लेकिन पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया है। रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ से पहले सलमान खान के घर को भी निशाना बनाया जा चुका है।

End of Feed