Bigg Boss 20 Qazi Touqeer On Rejecting Ekta Kapoor Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम रोजाना नया रुख ले रही है। शो का हर कंटेस्टेंट इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' में रहते हुए काजी तौकीर की फैन फॉलोइंग भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। वहीं बीते दिन उन्होंने आम्रपाली दुबे संग बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें एकता कपूर ने एक शो ऑफर किया था, लेकिन वह उस शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे। काजी तौकीर ने बताया कि उसके बाद उनका नाम खराब किया गया कि उन्होंने एकता कपूर को ठुकराया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट OP ने कैप्टन बनते ही बदले नियम, गुल्लू ने बताई नकुल संग लड़ाई की असली वजह
काजी तौकीर (Qazi Touqeer) से आम्रपाली दुबे ने सवाल किया कि क्या आपको कभी लगा था कि 20 साल बाद भी आपको इतना प्यार मिलेगा? इसपर काजी तौकीर ने जवाब में कहा, "मैं बहुत खुशकिस्मत इंसान हूं कि मैंने एक तो वो सिंगिंग शो जीता। उस वक्त मुझे एक करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली, 2005 में। इसके बाद 2015 में मैंने 'अफगान जलेबी' किया, जो कि ब्लॉकबस्टर रहा। मैरी जिंदगी का रिकॉर्ड है कि जो भी हुआ, वो 100 प्रतिशत रहा। कारण कुछ और हैं कि मैंने काम क्यों नहीं किया, वो मेरे अपने कारण हैं।" आम्रपाली दुबे ने उनसे सवाल किया कि आप वो शेयर नहीं कर सकते? वहीं काजी तौकीर ने आगे बताया कि उन्होंने एक मूवी साइन की थी, लेकिन मूवी बनी नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज-यंग डीएसए की फैन हुईं Kamya Punjabi, काजी तौकीर को लगाई भयंकर क्लास
काजी तौकीर ने क्यों नहीं किया एकता कपूर का शो?
काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने आम्रपाली दुबे संग बातचीत में आगे कहा, "मूवी बनी नहीं, उसी में दो साल निकल गए। टीवी मैंने कभी किया नहीं। टीवी के बड़े-बड़े ऑफर मिले। मैं खुशकिस्मत इंसान हूं, जिसके लिए खुद एकता कपूर आई थीं ऑफर लेकर। उन्होंने मुझे स्टोरी सुनाई, लेकिन तब मुझे समझ नहीं आया, क्योंकि मैं 20 साल का था। मैं सिर्फ उनकी अंगूठियां देख रहा था। वो रॉकस्टार का कैरेक्टर था, जो एकता जी मुझे बता रही थीं। लेकिन मैं एकता जी को कैसे बोलूं कि मैं फिल्म कर रहा था। मैंने अनुपमा जी के कान में बोला कि मैं फिल्म कर रहा हूं।"
काजी तौकीर के खिलाफ छपी गलत खबर
काजी तौकीर ने बताया कि अनुपमा जी ने उनसे कहा कि अगर तुम नहीं करना चाहते तो तुम मना कर सकते हो। इसपर मैंने उन्हें बताया कि मैम मैं पहले से फिल्म कर रहा हूं और मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ है। लेकिन अगली सुबह मैं नाश्ते के वक्त हेडलाइन देख रहा हूं कि 'काजी तौकीर ने एकता कपूर को ठुकराया'। मैंने उन्हें डिच थोड़ी ना किया था, अब उस वक्त होता नहीं था कि कैसे सफाई दी जाए, उस वक्त सोशल मीडिया नहीं था। मैं बदनाम हो गया, मैं तो उनकी इज्जत करता हूं, उन्हें डिच क्यों करूं।
