Bigg Boss 20: 'सिर्फ खाने के लिए मत घुसो', ड्यूटी पर Rinki Tiwari से भिड़ीं Mary Kom, सुबह सुबह हुआ तमाशा

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है। शो में खूब लड़ाई झगड़ा चल रहा है और अब रिंकी तिवारी का झगड़ा मैरी कॉम के साथ हो गया।

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में पहले दिन से ही लड़ाई झगड़ा चालू है। शो में आते ही कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे स भिड़ना शुरू कर दिया है। शो में अब तक कंटेस्टेंट्स की दोस्ती साफ नहीं दिख रही हैं, लेकिन टकरार काफी क्लियर नजर आ रही है। यंग डीएसए और काजी तौकीर की लड़ाई के बाद शो में आरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे की लड़ाई हुई और अब शो में सुबह सुबह रिंकी तिवारी (Rinki Tiwari) और मैरी कॉम (Mary Kom) के बीच ड्रामा हुआ। ये ड्रामा किचन ड्यूटी की वजह से हुआ, जिसमें दोनों ने एक दूसरे को जमकर सुनाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भीपढ़ें: Bigg Boss 20 Day 2 Highlights: बेघर होने के लिए नॉमिनेट ये 4 कंटेस्टेंट्स, आरिश्फा ने आम्रपाली से मांगी माफी

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    बर्तन की ड्यूटी पर भिड़ीं रिंकी तिवारी और मैरी कॉम

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रिंकी तिवारी और मैरी कॉम के बीच जबरदस्त कलेश दिखाई दे रहा है। दोनों के बीच लड़ाई बर्तन की ड्यूटी पर होती है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि स्काउट अकेले बर्तन धो रहे होते हैं और इसी वजह से मैरी कॉम स्काउट से पूछती हैं, 'स्काउट आपके साथ किन किन की ड्यूटी दी गई है।' ये सुनकर रिंकी तिवारी बोलती हैं, 'मेरी भी ड्यूटी है बर्तन की... लेकिन मैं चाय बना रही हूं मैरी जी।' इस पर मैरी कॉम की तरफ से जवाब आता है, 'चाय बनाने में कितना ही टाइम लगता है।' इस पर भड़कते हुए रिंकी कहती हैं, 'आप बना लीजिए।' दोनों की बहस यहीं शांत नहीं होती। मैरी कॉम बहस को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, 'ड्यूटी दिया गया है तो करो। सिर्फ खाने के लिए आगे मत घुसो ना।' टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के Shalin Bhanot, ट्रोल्स पर बोले- मैं एक ही हूं...

      मैरी की बात सुनकर भड़कीं रिंकी तिवारी

      मैरी कॉम की बात सुनकर रिंकी तिवारी भड़क जाती हैं और बोलती हैं, 'मुझे पता है मुझे क्या करना है। मैं आपकी इज्जत करती हूं लेकिन मेरे पीठ पीछे मत बोलना।' इस मौके पर मैरी कॉम बार बार बोलती हैं कि पूरी दुनिया उन्हें जानती है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 का नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस शो में होने वाली इस नई लड़ाई के लिए एक्साइटेड हैं।

      शो में हुआ पहला कैप्टेंसी टास्क और नॉमिनेशन

      बता दें कि शो में पहला कैप्टन टास्क और नॉमिनेशन टास्क हो चुका है। कैप्टन टास्क में कुशल तंवर यानी गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए आखिर तक पहुंचे हैं। अब इन तीनों में से कोई एक कंटेस्टेंट शो का पहला कैप्टन बनेगा। वहीं, शो में पहले हफ्ते लव गिल, आरिश्फा खान, कनिका मान और उदिती सिंह नॉमिनेट हुए हैं।

      End of Feed