Bigg Boss 20: 24 घंटे से पहले ही शो से बाहर हुए Nakul Dull? गुल्लू संग मारपीट के बाद हुआ शॉकिंग एविक्शन

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आए। पहले मनीष गोयल ने शो में एंट्री ली और फिर नकुल धुल आए। नकुल ने शो में आते ही हंगामा कर दिया।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल (Nakul Dhull) की एंट्री हो चुकी है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने नकुल को इस सीजन का दूसरा वाइल्ड कार्ड बताया, जिसके बाद नकुल ने अलग अंदाज में शो में एंट्री ली। उन्होंने आते ही घरवालों का ध्यान खींच लिया। माही विज, कनिका मान (Kanika Mann), अरिश्फा कई कंटेस्टेंट्स उनसे बात करने की कोशिश करते दिखे। माना जा रहा था कि नकुल शो के मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरेंगे, लेकिन अब नकुल धुल से जुड़ी शॉकिंग खबर आई है। दावा है कि नकुल धुल को 24 घंटे से पहले ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान ने आम्रपाली को दिया रियलिटी चैक, नकुल धुल ने आते ही स्काउट OP को दी चेतावनी

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instgram)

    शो से बाहर हुए नकुल धुल

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 को फॉलो करने वाले तमाम फैन पेज पर नकुल धुल के इविक्शन की खबर सामने आई है। हर पेज पर दावा किया गया है कि बिग बॉस में नकुल को बाहर कर दिया है और इसका कारण मारपीट बताया जा रहा है। दावा है कि शो में नकुल और कुशल तंवर यानी गुल्लू के बीच किसी बात को लेकर बहस हो जाती है, जो कुछ ही देर में लड़ाई में बदल जाती है। इस मौके पर नकुल मारपीट पर उतर जाते हैं और गुल्लू संग मारपीट कर देते हैं। तमाम कंटेस्टेंट्स इस मामले को शांत करवा देते हैं, लेकिन बिग बॉस में लड़ाई झगडे़ में वायलेंस की इजाजत किसी को नहीं दी जाती और इसी वजह से बिग बॉस का एक्शन तुरंत ही नकुल धुल के खिलाफ लिया गया। नकुल को मारपीट की वजह से शो से बाहर कर दिया गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घी के चक्कर में Arishfa Khan और Kanika Mann की गंदी लड़ाई, नागिन एक्ट्रेस को मिला चोर का टैग

      क्या सीक्रेट रूम में जाएंगे नकुल धुल?

      अब तक बिग बॉस और नकुल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुआ है। हालांकि, अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या बिग बॉस की तरफ से ऐसा सीक्रेट रूम खोलने के लिए किया गया है। लोगों का मानना है कि अगर नकुल शो से बाहर आते हैं, तो बिग बॉस की तरफ से उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया जाएगा। ऐसे में फैंस बिग बॉस की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

      नकुल ने आते ही स्काउट ओपी को दी नसीहत

      बता दें कि बिग बॉस 20 में नकुल धुल ने आते ही स्काउट ओपी के साथ ज्यादा समय बिताया है। स्काउट और नकुल एक दूसरे को पहले से जानते हैं और शो में नकुल ने स्काउट को लव गिल से थोड़ा दूर रहने के लिए कहा है। ये बात स्काउट भी मानने के लिए कहते हैं।

      End of Feed