Bigg Boss 20: फेक निकली Nakul Dhull के इविक्शन की खबर, टीम ने दिया करारा जवाब; लिखा- 'हर कोई इनसिक्योर'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नकुल धुल ने रविवार को एंट्री ली है। दावा है कि नकुल को शो से बाहर किया गया है। इसी बीच नुकल की टीम का पोस्ट वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल आते ही छा गए। नकुल ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली और फैंस का दिल जीत लिया। कुछ लोगों ने नकुल की एंट्री पर नाराजगी जाहिर की, लेकिन शो में फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आया। बिग बॉस 20 के घर में नकुल के जाते ही ये खबर सामने आई कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दावा किया गया कि गुल्लू संग मारपीट करने के बाद नकुल धुल (Nakul Dhull) को बिग बॉस ने इविक्ट कर दिया है। अब इन खबरों के बीच, नकुल की टीम का एक पोस्ट सामने आया है, जिससे लग रह रहा है कि ये खबरें झूठी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल धुल और गुल्लू की भयंकर लड़ाई में Mahhi Vij हुईं घायल, सिर और पैर पर लगी गंभीर चोट!

bigg boss 20 nakul dhull

bigg boss 20 nakul dhull (photo credit- instagram)

    नकुल धुल की टीम का पोस्ट

    नकुल धुल के इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लगाया गया है, जिसमें बिग बॉस के घर में बैठे नकुल की फोटो है और साथ ही में एक कैप्शन दिया है, जिसमें इविक्शन का जिक्र नहीं किया। इस पोस्ट में लिखा है, 'कम से कम हमारे लड़के को सेटल होने का समय देते हैं। अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और हर कोई नकुल से इनसिक्योर हो रहा है। ये सही नहीं है।' ये पोस्ट ऐसे समय पर सामने आया है, जब नकुल के इविक्शन की खबर सामने आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि नकुल की टीम ने इनडायरेक्टली उनके इविक्शन की खबर को गलत बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की पत्नी रितिका चौहान ने लगाई इंसाफ की गुहार, पति पर आरोप लगाते हुए बोलीं- 'बर्बाद करने की...'

    bigg boss 20 (photo credit- instagram)

      शो में नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई

      बता दें कि शो में नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई की खबरें सामने आई है। दावा है कि दोनों के बीच एक मुद्दे पर बहस हुई और इसी दौरान नकुल मारपीट पर उतर गए। दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और फिर नकुल ने गुल्लू को उठाकर जमीन पर फेंक दिया। नकुल के इसी कदम के बाद बिग बॉस ने सख्त एक्शन लिया। एक रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि वीकेंड का वार में सलमान खान उन्हें शो से बाहर करेंगे, जिसके बाद शो में नया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आएगा। एक अपडेट ये भी है कि नकुल और गुल्लू की लड़ाई में माही विज को पैर और सिर पर चोट आई है। ऐसे में अब फैंस सिर्फ वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे हैं।

      End of Feed