Bigg Boss 20: माही ने घोंपा काजी तौकीर की पीठ में छुरा, नॉमिनेशन टास्क में चढ़ी दोस्ती की बलि!

Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने लोगों का खूब दिल जीता है। शो के नॉमिनेशन टास्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माही विज ने काजी तौकीर की पीठ में छुरा घोंपा।

Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते गेम के लिए कब बदल जाएं, कुछ नहीं पता है। शो में बहुत बार कंटेस्टेंट्स को दोस्त से दुश्मन बनते देखा गया है। वहीं इस बार 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेशन टास्क को देखकर भी कहा जा सकता है कि अब एक बार फिर से रिश्ते दुश्मनी में बदलने वाले हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेशन टास्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माही विज (Mahhi Vij) सरेआम काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की पीठ में छुरा घोंपती नजर आईं। उन्होंने काजी तौकीर को बोरिंग बताया। इस बात को लेकर काजी तौकीर के चेहरे पर भी मायूसी नजर आई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मेरा दोस्त मर गया काजी नाम था...'- झगड़े के बीच Yung DSA ने की हदें पार, दर्शकों ने लगाई लताड़

Bigg Boss 20: माही विज ने काजी तौकीर की पीठ में घोंपा छुरा? (फोटो क्रेडिटज- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में बुलाया। उन्होंने कहा कि हर किसी में कोई दोष होते हैं और आज वो दोष मैं बताऊंगा। लेकिन आपको लगता है कि जिस भी कंटेस्टेंट में वो दोष है, यहां रखे स्टेंसिल को लेकर आप उसकी फोटो पर वो दोष लिख देंगे। जैसे ही बिग बॉस ने 'बोरिंग' दोष के बारे में पूछा, माही विज ने काजी तौकीर की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि ये थोड़े बोरिंग हो गए हैं, इनके मजाक बहुत ही उबाऊ होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाक के बाद माही विज को फिर से हुआ प्यार? काजी तौकीर के पूछने पर शर्माते हुए दिया जवाब

    End of Feed