Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का ये वीकेंड का वार लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout OP) के लिए काफी भारी साबित हो गया। रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट किया और उन्होंने लव गिल स्काउट ओपी की नजदीकियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ कहा था कि दोनों की हरकतें अच्छी नहीं लग रही हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में काशवी भी आईं और उन्होंने लव गिल को खरी खोटी सुनाई। अब वीकेंड का वार के बाद लव गिल की हालत ठीक नहीं है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल फूट-फूटकर रोती दिखीं। लव ने अपना गुस्सा स्काउट पर भी निकाला। Bigg Boss 20: 'पब्लिसिटी के भूखे लोग...' स्काउट-काशवी पर भड़की Love Gill की टीम, एक्ट्रेस की मां की हालत खराब
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
