Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट OP ने कैप्टन बनते ही बदले नियम, गुल्लू ने बताई नकुल संग लड़ाई की असली वजह

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी नए कैप्टन बन गए हैं और कैप्टन बनते ही स्काउट ने घर के नियमों में बदलाव कर दिया। गुल्लू ने भी नकुल संग लड़ाई पर बात की है।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हर कंटेस्टेंट अब गेम मोड में आ गया है। सभी लोग गेम और ट्रॉफी की बात करते हैं और इसी वजह से घर में दोस्ती के रिश्ते भी बदल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स अपने ही दोस्तों से लड़ रहे हैं। बुधवार के एपिसोड में नकुल के जाने के बाद लव गिल और आसिफ खान में भयंकर लड़ाई हुई। इसके बाद स्काउट ओपी (Scout OP) और यंग में भी लड़ाई हो गई। अब गुल्लू नकुल संग अपनी लड़ाई की असली वजह बताते हैं। आइए आपको बताते हैं कि बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में क्या क्या हुआ? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज-यंग डीएसए की फैन हुईं Kamya Punjabi, काजी तौकीर को लगाई भयंकर क्लास

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    लव-स्काउट और यंग पर उदिति-अमन और अरिश्फा की गॉसिप

    बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत आसिफ और स्काउट से होती हैं, जहां दोनों नकुल धुल की बात करते हैं। इस मौके पर आसिफ बोलते हैं कि उसमें कोई क्रिएटिविटी नहीं है। तब स्काउट बोलते हैं कि वह भी सिर्फ लाइव आते हैं, तो क्या उनमें भी क्रिएटिविटी नहीं है। दूसरी तरफ काजी की बातें लव गिल को बुरी लग जाती हैं और वह काजी से बहस करने लगती हैं। हालांकि, इसमें काजी सीरियस नहीं होते और फिर वह मनीष के साथ मस्ती मजाक करने लगते हैं। रात को आम्रपाली अपने दोस्तों के साथ अरिश्फा को छेड़ती हैं और फिर लव, स्काउट और यंग के बीच में सोती हैं। ये सब कुछ उदिति-अमन और अरिश्फा नोटिस करते हैं और तीनों इस पर गॉसिप करते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज और यंग डीएसए के बीच छिड़ी जंग, एक-दूजे की इज्जत पर फेंका कीचड़

      कैप्टन बने स्काउट ओपी

      अगले दिन की सुबह काफी शांत होती है। सभी लोग नाच गाने के साथ अपने काम करने लग जाते हैं। अरिश्फा यंग की एक हुडी को पहनती हैं और बताती हैं कि ये हुडी यंग के स्पेशल है। इसके बाद घर में एक टास्क आता है, जिसमें दो टीम बनती है और उन्हें पजल बनाना होता है। माही की टीम से अरिश्फा जाती हैं और आम्रपाली की टीम से स्काउट जाते हैं। इस टास्क में स्काउट जीत जाते हैं। इसके बाद बारी कैप्टेंसी टास्क की आती है। इस बार कैप्टेंसी टास्क में सारी पावर पुराने चारों कैप्टन के पास होती है। एक-एक करके पुराने कैप्टन 2X रूम में जाते हैं और उन दो कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं, जिन्हें वह कैप्टन नहीं बनते देखा चाहते। इस टास्क के आखिर में माही, स्काउट और काजी बचते हैं और यंग आखिर में जाकर माही-काजी को गेम से बाहर निकाल लेते हैं। स्काउट कैप्टन बन जाते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर पढ़ें ये खबर:

      गुल्लू ने बताई गोवा की असली कहानी

      स्काउट कैप्टन बनने के बाद घर के नियम बदलते हैं और वो हर ड्यूटी ऐसे दो घरवालों के देते हैं, जिनके बीच बनती नहीं है। जैसे बर्तन की ड्यूटी में माही और यंग को रखते हैं। घर की एक ड्यूटी लव और कनिका के देते हैं। इस दौरान माही और यंग में लड़ाई भी होती है। बीते एपिसोड में ही गुल्लू काजी को बताते हैं कि कैसे वह एल्विश के करीबी हैं और वह और एल्विश गोवा में थे। तब प्रिंस पीछे से गुड़गांव आए थे और नकुल गुड़गांव के उसी घटना की जिक्र करते हैं।

      End of Feed