Bigg Boss 20 Highlights: नकुल बेघर होते ही निशाने पर आईं Love Gill, आसिफ खान और यंग डीएसए का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नकुल धुल ने आते ही तांडव मचा दिया। गुल्लू के साथ नकुल की भयंकर लड़ाई हुई, जिसके बाद बिग बॉस ने सख्त फैसला लिया।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल (Nakul Dhull) और गुल्लू के बीच भयंकर ड्रामा हुआ। नकुल ने गुल्लू के साथ हाथापाई की, जिस वजह से पूरा घर नकुल धुल के खिलाफ हो गया, लेकिन अब लेटेस्ट एपिसोड में नया ड्रामा हुआ। बिग बॉस की तरफ से नकुल पर तुरंत ही एक्शन लिया गया। नकुल धुल घर से बेघर तो हो गए, लेकिन घरवालों के निशाने पर लव गिल आ गईं। लव गिल की लड़ाई आसिफ खान और यंग डीएसए के साथ होती है, जिसके बाद लव फूटफूटकर रोती हैं। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में क्या क्या हुआ? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने नकुल धुल पर उठाया हाथ, फैंस ने एक्ट्रेस के एविक्शन की मांग

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    बिग बॉस से बाहर हुए नकुल

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने के लिए मिला कि गुल्लू और नकुल के बीच भयंकर लड़ाई होती है। नकुल गुल्लू को खींच लेते हैं और तब सभी लोग नकुल और गुल्लू को दूर-दूर करते हैं। इस मौके पर माही विज का गुस्सा फूटता है और वह कैमरे के सामने अपनी भड़ास निकालती हैं। स्काउट भी नकुल को संभालने की कोशिश करते हैं और तब सभी लोग नकुल का बायकॉट करने की बात करते हैं। हर कोई नकुल को शो से बाहर करने की बात करता है। हालांकि, यंग और कनिका, नकुल को संभाने की कोशिश करते हैं और आखिर में लव भी नकुल से बात करती हैं और फिर बिग बॉस का फैसला आता है। नकुल शो से बाहर हो जाते हैं। टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर लिखा 'अल्लाह', भड़के मुस्लिम लोगों ने की कार्रवाई की मांग

      लव गिल पर भड़कते हैं आसिफ और यंग

      नकुल के घर से बाहर जाते ही आसिफ लव से बात करते हैं। वह लव से पूछते हैं कि वह नकुल से बात करने क्यों गई थीं? इस मौके पर लव अपनी सफाई देती हैं और बताती हैं कि वह गुल्लू की तरफ से ही बोलने गई थीं। हालांकि, आसिफ कुछ नहीं सुनते और बार बार बोलते हैं कि उसका नकुल के पास जाना ही गलत था। इस वजह से दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है। आसिफ लव को चापलूस का टैग देते हैं। इसके बाद यंग भी लव को समझाने लगते हैं कि उनसे नकुल के साथ बैठकर गलत किया। इस वजह से दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है। अगले दिन सुबह काफी शांति का माहौल होता है और आम्रपाली स्काउट से नकुल और गुल्लू के झगड़े की असली वजह पूछती हैं।

      End of Feed