Bigg Boss 20 Day 2 Highlights: बेघर होने के लिए नॉमिनेट ये 4 कंटेस्टेंट्स, आरिश्फा ने आम्रपाली से मांगी माफी

Bigg Boss 20 Day 2 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में दूसरे दिन धमाका है। शो में कैप्टेंसी टास्क के बाद नॉमिनेशन टास्क हुआ। पहले हफ्ते ही चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं।

Bigg Boss 20 Day 2 Highlights: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन (Bigg Boss 20) धमाकेदार अंदाज में शुरू हो गया है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली और आते ही इन कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है। शो में पहले ही दिन यंग डीएसए और काजी तौकीर के बीच जोरदार लड़ाई हुई और ये ड्रामा दूसरे दिन भी देखने के लिए मिला। दूसरे दिन आरिश्फा खान (Arishfa Khan) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की भयंकर लड़ाई हुई, लेकिन इसी बीच नॉमिनेशन की तलवार भी चार कंटेस्टेंट्स पर लटक गई। आइए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन शो में क्या क्या हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Neha Kakkar के जाते ही Indian Idol की टीआरपी को लगा झटका? बोलीं- मैंने छोड़ा इसलिए फेम गिर गया...

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    कैप्टेंसी रेस से ये तीन कंटेस्टेंट्स

    शो में पहले दिन कैप्टेंसी टास्क चल रहा था और दूसरे दिन के एपिसोड की शुरुआत इसी टास्क के साथ हुई। इस टास्क में आखिरी तक कुशल तंवर यानी गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए बने रहे। इसके बाद घर में आरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच भयंकर लड़ाई हुई। आम्रपाली ने आरिश्फा को बच्चा कहा था, जिस पर आरिश्फा का गुस्सा फट पड़ा। इस मौके पर दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। इस मौके पर आरिश्फा सभी घरवालों को हिप्पोक्रेट्स कह देती हैं और फिर माही भी लड़ाई में कूद पड़ती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के Shalin Bhanot, ट्रोल्स पर बोले- मैं एक ही हूं...

    घर में खुला खास दरवाजा

      इसके बाद शो में दिखाया गया कि बिग बॉस ने गुल्लू, आसिफ और यंग को एक वरदान देते हैं और घर में 2x दरवाजा खोला। बिग बॉस ने बताया कि इस दरवाजे में जिंदगी छीनी भी जा सकती है और वरदान भी मिलते हैं। कमरे में जो भी 2 नंबर गेट से जाएगा तो वो वरदान दे सकता है और जो X वाले गेट से जाएगा तो वह जिंदगी छीन सकता है। इसके बाद बिग बॉस ने आसिफ, गुल्लू और यंग को जिंदगी छीनने के लिए कहा। तब आसिफ ने आरिश्फा की लाइफ छीनी, वहीं गुल्लू ने उदिती सिंह की लाइफ छीनी और यंग ने कनिका मान की लाइफ छीनी।

      चार कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

      इसके बाद शो में आम्रपाली दुबे और माही विज की भाभी शब्द पर बहस हो जाती है। इसके अलावा, आरिश्फा आम्रपाली से लड़ाई करने पर माफी मांगती है। सुबह सुबह ड्रामे के बाद घर में पहली नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हुई। इस प्रक्रिया में सभी कंटेस्टेंट्स को कंफेशन रूम में जाना था और यहां पर दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेने थे। इस मौके पर सबसे ज्यादा नाम लव गिल, आरिश्फा खान, कनिका मान और उदिती सिंह का नाम लिया गया और ये चारों कंटेस्टेंट्स सीधा नॉमिनेट हो गए।

      End of Feed