Bigg Boss 20: बदला लेने पर आईं Arishfa Khan, लाइफलाइफ जाते ही कनिका-माही और गुल्लू का जीना किया दुश्वार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान का गेम पूरी तरह बदलने वाला है। अरिश्फा अब बदला लेने के रूप में आने वाली हैं और वह कनिका मान, गुल्लू और माही विज को टारगेट करेंगी।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं। बीते हफ्ते राशन टास्क में अरिश्फा खान (Arishfa Khan) की एक लाइफलाइन जा चुकी है, जिस वजह से अरिश्फा गुस्से में हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने पूरे घर ने मिलकर अरिश्फा के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। अरिश्फा को कान की कच्ची होने का टैग मिला था और सलमान ने भी उन्हें अपनी ये आदत ठीक करने के लिए कहा। अब इस हफ्ते अरिश्फा घरवालों की जीना दुश्वार करती हुई दिखाई देंगी, जिसकी एक झलक प्रोमो में देखने के लिए मिल गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: सलमान के सामने घरवालों के निशाने पर आईं अरिश्फा, उदिति-मैरी और अमन में कौन हुआ बेघर?

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    कनिका-माही और गुल्लू के पीछे पड़ीं अरिश्फा खान

    बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरिश्फा का गुस्सा फूटता हुआ दिख रहा है और उसका नुकसान कनिका मान और माही विज को उठाना पड़ रहा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरिश्फा गुस्से में कुछ घरवालों का बेड गिला कर देती हैं और फिर कैमरे के आगे आकर बोलती हैं, 'बदला हुआ पूरा। अब बहुत मजा आएगा। जो मेरी लाइफ छीनेगा। उसके साथ यही होगा।' अरिश्फा की ये हरकत सबसे पहले कनिका देखती हैं और फिर वह बाहर गार्डन एरिया में आकर चिल्लाती हैं, 'बिस्तर गिला करने की बदतमीजी किसने की है?' कनिका के इस सवाल पर अरिश्फा टशन में हाथ उठाती हैं। कनिका माही को बताती हैं, 'आपका, मेरा और गुल्लू का पूरा बिस्तर गिला किया हुआ है।' इसके बाद फिर दोनों की बहस होने लग जाती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं तो सिर्फ होस्ट थी'- गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद Rakhi Sawant ने दिया पहला रिएक्शन, देखें वीडियो

    प्रोमो देख हैरान हुए फैंस

    कनिका की बात सुनकर माही विज का गुस्सा भी फूटता है। माही इस मौके पर अरिश्फा की परवरिश पर चली जाती हैं। हालांकि, वह किसी को सुनती नहीं हैं और सबको साइड करती हैं। इस मौके पर अरिश्फा कैमरे के आगे ये भी बोलती हैं, 'जीना हराम कर दूंगी।' बिग बॉस का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग अरिश्फा को इस तरह की गेम पर ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन अरिश्फा को अपने फैंस का सपोर्ट भी मिल रहा है।

    End of Feed