Bigg Boss 20: 'इम्युनिटी टास्क' की विनर बनीं अरिश्फा खान, दोनों हाथ मलती रह गईं लव गिल

Arishfa Khan defeats Love Gill in Task: टीवी के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के बीते एपिसोड में 'इम्युनिटी टास्क' हुआ। इस दौरान अरिश्फा खान ने लव गिल को हराकर इम्युनिटी अपने नाम की।

Arishfa Khan defeats Love Gill in Task: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' को हर कोई पसंद कर रहा है। बीते वीकेंड का वार पर सलमान खान ने स्काउट ओपी को आईना दिखाया था, जिसके बाद घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों का समीकरण पूरी तरह बदलता दिखाई दे रहा है। स्काउट ने भी अब लव गिल से दूसरी बना ली है। इससे पहले स्काउट अक्सर घरे के मुद्दों में लव का सपोर्ट करते नजर आते थे। बीते एपिसोड में उदिति सिंह घर की नई कैप्टन बनी। दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते इम्युनिटी टास्क हुआ, जहां अरिश्फा खान ने लव गिल को हराकर एलिमिनेशन से खुद को सुरक्षित कर लिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: सुस्त पड़ रही है रणबीर-यश की 'रामायण', 15वें दिन कमाए कुल इतने करोड़)

Arishfa Khan defeats Love Gill in Task

'इम्युनिटी टास्क' की विनर बनीं अरिश्फा खान (Pic Credit: Instagram)

उदीति सिंह बनीं घर की नई कैप्टन

इस हफ्ते के लिए 'बिग बॉस 20' के घर की नई कैप्टन उदीति सिंह बन गई हैं। कप्तान बनने के साथ ही वो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुरक्षित हैं। हालांकि बिग बॉस ने एक और कंटेस्टेंट को इम्युनिटी देने के लिए खास टास्क का ऐलान किया। इस टास्क के लिए उदीति सिंह को घर के सदस्यों में से अपने सबसे पसंदीदा और सबसे कम पसंदीदा कंटेस्टेंट का नाम बताना था। उदीति ने अरिश्फा खान को अपना पसंदीदा सदस्य बताया जबकि लव गिल को उन्होंने कम पसंदीदा सदस्य बताया। इसके बाद दोनों के बीच इम्युनिटी टास्क हुआ।

लव गिल और अरिश्फा खान के बीच हुआ इम्युनिटी टास्क

इम्युनिटी टास्क में दोनों टीमों को A और L लिखे हुए स्टिकी नोट्स अपने-अपने बोर्ड पर चिपकाने थे। एक कंटेस्टेंट को नोट्स लिखने थे जबकि दूसरे सदस्य को नोट्स बोर्ड पर लगाकर विरोधी टीम से उनकी सुरक्षा करनी थी। इस कम्पटीशन में घर के सदस्य दो टीम में बंट गए थे। लव गिल का साथ कनिका मान और गुल्लू ने दिया। वहीं दूसरी ओर अरिश्फा खान की टीम में स्काउट, माही विज, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, मनीष गोयल और युंग डीएसए नजर आए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जनवरी 2027 से शुरू नहीं होगी Salman Khan की सुपरहीरो मूवी The Last Hero!! जानें कारण)

End of Feed