Bigg Boss 20 में Amrapali Dubey ने की धमाकेदार एंट्री, Salman Khan से बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2026, 11:15 PM IST

Amrapali Dubey Bigg Boss 20: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे ने सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में एंट्री लेते ही अपने पार्टनर को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

Amrapali Dubey Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे की एंट्री हो चुकी है और उनके आते ही शो की चर्चा और तेज हो गई है। आम्रपाली दुबे ने शो में आते ही धमाल मचा दिया है। आम्रपाली की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आम्रपाली दुबे ने शो में एंट्री करते ही कुछ ऐसे खुलासे किए है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। आम्रपाली दुबे ने बताया कि उन्हें शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए।

Amrapali Dubey Bigg Boss 20

आम्रपाली दुबे ने बताया उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए

सलमान खान को बताई दिल की बात

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह आम्रपाली दुबे की शो बिग बॉस 20 में हुई एंट्री है। आम्रपाली दुबे ने शो में एंट्री होते ही सलमान खान को अपने दिल बात बता दी। सलमान खान ने आम्रपाली दुबे से पूछा आपको कैसा पार्टनर चाहिए। इसके जवाब में आम्रपाली दुबे ने कहा कि 'पहले तो वो जिंदा होना चाहिए, दूसरा वो लड़का होना चाहिए और तीसरा उसे लॉयल होना चाहिए।' इसके बाद सलमान खान ने कहा कि पहली दो बात को संभव है, लेकिन तीसरी शर्त शायद ही पूरी हो पाए, क्योंकि अब कोई लॉयल नहीं होता।

End of Feed