Bigg Boss 20 Aman Gandhi Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया मोड़ ले रही है। इस हफ्ते जहां 11 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी तो वहीं बीते दिन घरवालों ने राशन की खातिर अरिश्फा खान की एक लाइफलाइन छीन ली। लेकिन 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं। अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है, जो कि एविक्शन से जुड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' से अमन गांधी का पत्ता कट चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने क्यों ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? बताया सच
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस सप्ताह आम्रपाली दुबे और मनीष गोयल को छोड़कर सभी घरवाले बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। वहीं अमन गांधी को भी कई कंटेस्टेंट्स ने आड़े हाथों लेते हुए नॉमिनेट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे कम वोट मिलने की वजह से अमन गांधी को 'बिग बॉस 20' का घर छोड़कर जाना पड़ा। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में भी अमन गांधी और मैरी कॉम सबसे पीछे चल रहे थे। यहां तक कि बीते सप्ताह भी अमन गांधी को सबसे कम वोट हासिल हुए थे। ऐसे में उनकी एक लाइफलाइन चली गई थी। खुद सलमान खान ने अमन को सलाह दी थी कि उन्हें अपनी गेम दुरुस्त करने की जरूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: राशन की खातिर कंटेस्टेंट्स ने मिलकर छीनी Arishfa Khan की लाइफलाइन, एक्ट्रेस ने जमकर किया बवाल
इस वीकेंड का वार इन कंटेस्टेंट्स को पड़ेगी लताड़
बता दें कि "बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स को सलमान खान लताड़ते नजर आएंगे। इस लिस्ट में काजी तौकीर, आसिफ खान, उदिति सिंह, अरिश्फा खान, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे शामिल हैं। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स को घर में हुए झगड़े के लिए आड़े हाथों लिया जाएगा तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स पर उनकी धीमी गेम के लिए वार किया जाएगा।
