Bigg Boss 19 में होगी इस भारतीय क्रिकेटर की एक्स वाइफ की एंट्री, जमाने के आगे खोलेगी तलाक से जुड़ा सच?

Indian Cricketer Ex Wife in Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की तैयारी मेकर्स जोरों शोरों से कर रहे हैं जिसकी आहाट हर जगह सुनाई दे रही हैं। अब खबर आई कि भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज की एक्स वाइफ को शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Indian Cricketer Ex Wife in Bigg Boss 19: शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के चलते हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर है कि शो इस साल अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है। प्रोडक्शन और चैनल के बीच चल रहे मतभेदों के चलते पहले से ही शो की तैयारी देरी से शुरू हुई। अब मेकर्स चाहते हैं कि इस बार दर्शकों को शिकायत का मौका मिले। बॉलीवुड, टेलीविजन और सोशल मीडिया के बाद मेकर्स ने शो के लिए भारतीय क्रिकेटर की एक्स वाइफ का दरवाजा खटखटाया। ये कौन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Dhanashree Verma approached for Bigg Boss 19

Image Source: Dhanashree Verma Instagram

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने इंडियन क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को अप्रोच किया है। इस साल के शुरुआत में दोनों ने एक दूजे से तलाक लेकर पाँच साल की शादी पर पूर्ण विराम लगाया। ऐसा कहा गया कि धनश्री मुंबई और युजवेंद्र अपने परिवार संग हरियाणा में रहना चाहते थे। रहने की जगह को लेकर दोनों के बीच लड़ाइयाँ होती थी जिसके चलते बात तलाक तक आ पहुंची। दोनों साल 2024 से ही अलग अलग रह रहे थे। ऐसे में मेकर्स धनश्री को 'बिग बॉस 19' में लाकर और सुर्खियां बटोरने की उम्मीद रख रहे हैं।

End of Feed