टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के बाद इस सीरियल का भी आएगा दूसरा सीजन, एकता कपूर ने दिया हिंट?

Kasautii Zindagii Kay to Return: एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी की' को याद करते हुए वीडियो शेयर किया। ऐसे में फैंस अनुमान लगाने लगे हैं कि क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' के बाद ये सीरियल भी टीवी दुनिया में सालों बाद लौटेगा। पढ़िए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

kasautii zindagii kay

Kasautii Zindagii Kay to Return: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने टीवी दुनिया को कई हिट सीरियल देकर अलग पहचान बनाई। कल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' का प्रोमो रिलीज किया गया। इसी शो से सालों बाद स्मृति ईरानी टीवी दुनिया में वापसी कर चुकी हैं। 29 जुलाई से सीरियल रात 10:30 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। हर कोई इस सीरियल का फर्स्ट एपिसोड देखने के लिए उत्साहित है। इस बीच खबरें उड़ने लगी कि 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' बाद एकता कपूर का ये सीरियल भी टीवी पर दोबारा लॉन्च हो सकता है। क्या है सच्चाई जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के प्रोडक्शन हाउस 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कसौटी जिंदगी की' (Kasautii Zindagii Kay) का वीडियो शेयर किया। एडिटिड वीडियो में श्वेता तिवारी, सीज़ेन खान, उर्वशी ढोलकिया, रॉनित रॉय, करणसिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट नजर आ रहे हैं। फिर के बाद सभी को प्रेरणा,अनुराज और मिस्टर बजाज का लव ट्राएंगल देखने को मिला। कमोलिका की तीखी नजर को देख फैंस खुस हुए। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया 'जब प्यार ने किस्मत से लड़ाई की और हर भावना कच्ची लगी, तो कसौटी जिंदगी की ने फिर से परिभाषित किया कि क्लासिक क्या हो सकता है।'

वीडियो के बैकग्राउन्ड में सीरियल का टाइटल सॉन्ग बजता हुआ सुनाई दिया, इसे देख फैंस को पुराने दिन याद आने लगे। टीवी दुनिया में खबरें उड़ने लगी कि 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' के बाद एकता कपूर कसौरी जिंदगी 2' को भी लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि ये सच है या नहीं आने वाले समय पर सभी को पता चल जाएगा। एक यूजर पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखता है 'प्लीज मैम सेम स्टारकास्ट के साथ सीजन 2 ले आओ।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article