टीवी मसाला

Bade Acche Lagte hain Today Episode: अप्पा को जेल से निकालकर बेस्ट दामाद बन जाएगा ऋषभ, भाग्यश्री के दिल में घर कर जाएंगी प्यारी बातें

Bade Acche Lagte hain Today Episode: शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। आज रात का एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। शो में ऋषभ अपना झूठ सच करने पर लगा हुआ है। आगे जानने के लिए पढ़ें ये स्पॉइलर

Image

Bade Acche Lagte hain Today Episode( Instagram Fan Page)

Bade Acche Lagte hain Today Episode: टीवी की दुनिया पर अपने चौथे सीजन के साथ धूम मचाने आया शो बड़े अच्छे लगते हैं सबको पसंद आ रहा है। सोनी के इस शो को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। लोगों को सीरियल की कहानी अपनी तरफ खींच रही है। वहीं शिवांगी और हर्षद की जोड़ी शो में एकदम फिट बैठती नजर आ रही है। सीरियल धीरे-धीरे अपनी कहानी की तरफ मुड़ रहा है जिसे देखकर फैंस को आगे आने वाले एपिसोड को जानने की बेताबी लगी रहती है। बात करें पिछले एपिसोड की तो आपने देखा विनायक यानि भाग्यश्री के अप्पा को पुलिस पकड़कर ले जाती है। जब पुलिस घर में फोन करती है और बताती है कि विनायक जेल में है तो सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। आज का एपिसोड भी कुछ ऐसा ही मजेदार होने वाला है। आज रात शो में क्या होने वाला है जानने के लिए पढ़ें ये स्पॉइलर

जेल से रिहा हो जाएंगे अप्पा

सीरियल की शुरुआत होती है पुलिस स्टेशन से, जहां भाग्यश्री का पूरा परिवार पुलिस अफसर के सामने अप्पा को छोड़ने के लिए कहते हैं। ऋषभ पुलिस से कहता है कि वह इस शहर में नए हैं और कुछ नहीं जानते उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। तभी विनायक को लेकर आया जाता है, विनायक गुस्से में ऋषभ से कहता है कि ये सब तुम्हारी वजह से हुआ है। भाग्यश्री के भाई को भी ऋषभ पर गुस्सा आ जाता है और वह उसकी कॉलर पकड़ लेता है। पुलिस स्टेशन के अंदर जमकर हंगामा होता है। तभी पुलिस ऑफिसर कहता है कि कल कोर्ट में आना तभी विनायक को बेल मिलेगी।

ऋषभ करेगा मदद

ऋषभ जुगाड़ करता है और पुलिस ऑफिसर के साथ दोस्ती निकालता है। पुलिस ऑफिसर की बहन ऋषभ की क्लाइंट निकलती है जो अपने पापा से विनायक को छोड़ने के लिए कहती है। पुलिस विनायक को रिहा कर देता है और सभी घर आ जाते हैं।

विनायक करेगा ऋषभ पर सवालों की बरसात

घर आते ही सभी लोग ऋषभ का धन्यवाद करते हैं। भाग्यश्री की मां कहती है कि दामाद की वजह से अप्पा बाहर आ गए और मुसीबत टल गई। तभी विनायक गुस्से में लाल होकर कहता है कि ऋषभ का पीछा करते-करते मैं जेल पहुँच गया। वह मेरी बेटी को धोखा दे रहा है। कोई भी विनायक की बात पर यकीन नहीं करता और ऋषभ अपनी सफाई पेश करते हुए खुद को निर्दोष साबित कर देगा।

आगे एपिसोड में देखने को मिलेगा कि भाग्यश्री मन ही मन ऋषभ को पसंद करने लग जाती है और उसके मन में ऋषभ के लिए इज्जत बढ़ जाती है। वह रिक्वेस्ट करती है कि कुछ दिन के लिए ये नाटक कर लो फिर मैं तुम्हें कुछ नहीं कहूँगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article