गौरव खन्ना के यूट्यूब चैनल पर 24 घंटे के भीतर लगा ताला, बिग बॉस 19 विनर ने तोड़े नियम !

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुके गौरव खन्ना ने बीते दिन यूट्यूब चैनल लॉन्च कर डाला। उत्साहित फैंस गौरव खन्ना के लिए काफी खुश हुए लेकिन ये खुशी चंद घंटों तक ही रही। यूट्यूब पर गौरव खन्ना के चैनल को बंद कर दिया गया।

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: टीवी दुनिया के जाने माने कलाकार गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विनर का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम किए। 15 हफ्ते घर में बिताकर गौरव खन्ना को जनता का प्यार और गुस्सा दोनों मिले। कई फैंस खुश हैं कि गौरव खन्ना ही शो के विनर बने। बीते दिन गौरव खन्ना ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था ताकि फैंस संग वो जुड़े रहे। जैसे ही ये गुड न्यूज गौरव ने फैंस को दी वे खुशी से झूम उठे और फटाफट यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब भी कर डाला। हालांकि इस यूट्यूब चैनल को टर्मिनेट कर दिया गया है, क्या है ये पूरा मामला जानिए इस टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने यूट्यूब चैनल को टर्मिनेट कर दिया है गया वो भी लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर। कहा जा रहा है कि गौरव खन्ना ने यूट्यूब के नियमों का उलँघन किया जिसके चलते उनके चैनल पर ताला लगा। सिर्फ यही नहीं गौरव का चैनल अब कहीं भी शो नहीं हो रहा। ये देख फैंस हैरत में पड़ गए हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ। अभी तक खुद गौरव खन्ना ने भी इसको लेकर सफाई नहीं दी है जिसका इंतजार फैंस को लगातार है। गौरव खन्ना चाहते थे की जिन लोगों ने उन्हे ये कहा है कि उन्होंने 'बिग बॉस 19' में कुछ नहीं किया तो जवाब देना का यही जरिया है। गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल का क्रेडिट प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी को दिया था।

End of Feed