Bigg Boss 19 Malti Chahar: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हुए दो हफ्ते बीत गए हैं। लेकिन इसमें नजर आ चुके स्टार्स अब भी सुर्खियों में हैं। 15 हफ्तों बाद 7 दिसंबर को शो ऑफ एयर हुआ और इसके विनर बने टीवी एक्टर गौरव खन्ना। चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपए कैश प्राइज गौरव खन्ना के हाथ लगी। वहीं इस शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बने आईं थी मालती चाहर जो एक फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन भी हैं। हाल ही में मालती चाहर ने खुलासा किया कि उनके साथ कास्टिंग काउच हो चुका है और इस हादसे वो कैसे सहम गई थीं।
सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फ़ेम मालती चाहर (Malti Chahar) बताती हैं कि कैसे एक बड़ी उम्र के डायरेक्टर ने उन्हे जबरन किस करने की कोशिश की थी। एक पॉपुलर डायरेक्टर ने मालती को अपने ऑफिस में बुलाकर इस गंदी हरकत को अंजाम दिया था। मल्टी प्रोजेक्ट के सिलसिले में अक्सर उनसे मिलती थी और साइड हग देकर वहाँ से चली जाती थी। मालती ने कहा, 'मैं सन्न रह गई उस हादसे के बाद समझ नहीं आया की ये क्या हो गया। मैंने उस शख्स को वहीं चुप करा दिया और फिर कभी उनसे मुलाकात नहीं की। मैंने हमेशा उन्हे पिता का दर्जा दिया और इस हादसे से मुझे सीख मिली कि किसी को बाप नहीं मानना। मेरे को यकीन नहीं हुआ कि बड़ी उम्र का आदमी ऐसी घटिया हरकत कर सकता है।'
इसी इंटरव्यू में मालती कहती हैं कि अगर आप इस प्रोफेशन में समझौता नहीं करते तो काम नहीं मिलता। लुक टेस्ट और सबकुछ होने के बाद भी निकाल दिया जाता है बिना बताए। ये सबकुछ मेरे साथ बहुत बार कहो चुका है लेकिन आपको ये मानकर चलना होगा लड़के चांस जरूर मारेंगे। ये आप पर निर्भर करता है कि आप उनके आगे झुकने वालों में से हो या नहीं।
