Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बसीर अली के खिलाफ खोला मोर्चा, भड़काते हुए अमाल मलिक के भरे कान

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें तान्या मित्तल अमाल मलिक को भड़काते हुए नजर आईं। तान्या अमाल के कान में बसीर अली के खिलाफ कहती हुई नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर सुर्खियों में बना हुआ है। जनता को 19वां सीजन काफी मजेदार लग रहा है तभी तो पहले हफ्ते शो को 1.4 रेटिंग मिली। उम्मीद है कि इतने ट्विस्ट और टर्न्स से मेकर्स को टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग मिले। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच तमाशा तो आए दिन लगा ही रहता है कभी खाने पर तो कभी किसी और चीज को लेकर। अब हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तान्या मित्तल अमाल मलिक से बसीर अली को लेकर बातचीत करती हुई नजर आईं।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें तान्या मित्तल (Tanya Mittal) कहती हुई नजर आईं कि थोड़ा सा समझने की कोशिश करो बसीर अली गेम खेलने आया है क्यूंकी वो पहले से ही चार रियलिटी शो कर चुका है। वो लोगों को जज कर दोस्ती करता है, ऐसे में आप उस पर इमोशनली निर्भर मत होना। तुम सब को लगता होगा कि बाहर जाकर वो तुम्हारा दोस्त रहेगा मुझे नहीं लगता। मेरी लोगों के बीच पहचान ठीक है।

End of Feed