टीवी मसाला

Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट पर आग के गोले की तरह बरसीं हिना खान, लगाई क्लास फिर डिलीट किया ट्वीट

Bigg Boss 19 Update: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ते जा रही है। इस शो को टीवी के बड़े सेलेब्स भी फॉलो कर रहे हैं। वहीं हिना खान भी शो के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच हिना खान ने एक ट्वीट करते हुए फरहाना भट्ट की क्लास लगा दी है। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

Image

Pic Credit- Hina Khan instagram/pinterest

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस शो का क्रेज इतना है कि बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स बिग बॉस को फॉलो कर रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी अदाकारा हिना खान का नाम शामिल है। हिना खान बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं इसलिए वो जानते हैं कि घर में अभी क्या हो रहा है। ऐसे में हिना खान ने एक ट्वीट शेयर कर बिना नाम लिए फरहाना भट्ट को क्लास लगा दी है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

हिना खान ने फरहाना भट्ट को किया सिखाया सबक

टीवी अदाकारा हिना खान ने फरहाना भट्ट को जमकर लताड़ा है। उन्होंने अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'हम किसी भी मीडियम में अच्छे काम को महत्व देते हैं और सभी माध्यमों का समान सम्मान करते हैं। टीवी पर आकर खुद को फिल्म अभिनेता कहकर बड़ा दिखाना, जो कोई भी किसी मीडियम का अच्छा एक्टर कभी नहीं करेगा। खाली बर्तनों से बस शोर होता है। हिना खान ने एक अलग ट्वीट में लिखा, ' टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो किसी सिनेमाघर में टेलीकास्ट हुआ है? नहीं ना… हमारे टीवी का दिल ही इतना बड़ा है कि कोई भी लालची आकर स्टार बन जाता है। इसके लिए ऊपर वाले का शुक्रिया। अब मुझसे ज्यादा मत बुलवाओ।' बता दें कि इस पोस्ट पर काफी विवाद हो गया था, जिसके बाद हिना ने इसे डिलीट कर दिया।

तान्या मित्तल और कुनिका के बीच हुई लड़ाई

नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या मित्तल और कुनिका एक दूसरे से भिड़ गई। इस दौरान कुनिका ने तान्या को काफी भला बुरा कहा, जिससे वो रोने लगी। तान्या को रोता देख सभी घरवालों ने उन्हें संभाला। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुनिका को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article