टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद पर बरसा गौहर खान का गुस्सा, तान्या मित्तल की मां पर किया था कंटेस्टेंट ने कमेन्ट

Gauahar Khan Troll Kunickaa Sadanand: कल 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में कुनिका सदानंद ने नॉमिनेशन टास्क में तान्या मित्तल की माँ को लेकर कमेन्ट किया। ऐसे में इस चीज को लेकर घर में जमकर हंगामा भी हुआ था। कुनिका की इस हरकत पर अब गौहर खान का गुस्सा बरसा है।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Gauahar Khan Troll Kunickaa Sadanand: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' में कल नॉमिनेशन टास्क हुआ था जिसमें कंटेस्टेंट ने हदें पार कर दी। इसमें सबसे पहला नाम कुनिका सदानंद का नाम शामिल है जो इस समय जनता के गुस्से का शिकार बनी हुई हैं। कल के नॉमिनेशन टास्क में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ पर कमेन्ट किया। कुनिका सदानंद ने तान्या की माँ को लेकर भी कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश नहीं की और ना ही उसे कुछ सिखाया। ये सुनकर तान्या मित्तल रोने लगी तो पूरा घर कुनिका के खिलाफ खड़ा हो उठा। अब इस पूरे मामले पर गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) को गौहर खान (Gauahar Khan) ने खरी खोटी सुनाते हुए कहा, 'खुद के नाम होने की दुहाई देना, बाहर की बात मर करो और भी कुछ। लेकिन वास्तव में किसी और की माँ पर इतनी आसानी से बातें कहना, चौंकाने वाला है। डबल स्टैंडर्ड, आशा है कि 61 वर्ष की आयु आपको अभी भी ट्रोलिंग के योग्य बनाती है। वह एक एक्सस्पेक्ट करो जो आप ऑफर कर सकते हैं, अन्यथा ना करो।' गौहर खान की इस बात से लोगों ने सहमति जताई। आए दिन गौहर 'बिग बॉस 19' के हर मामले पर अपनी टिप्पणी जरूर देती हैं।

सोशल मीडिया पर कुनिका सदानंद को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। घर में हुए इस बवाल को देखने में जनता को काफी मजा भी आया। वहीं नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने एक दूजे को लेकर काफी भड़ास निकाली। घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक। रुमर्स हैं कि इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होगा। ट्रेंड के मुताबिक शायद गमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक घर से बेघर हो सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article